
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और बदसलूकी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी हर्ष और उसकी पत्नी रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी SC-ST Act और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की गई है. इस मामले की जांच अब ACP रैंक के अधिकारी की देखरेख में चल रही है.
गिरफ्तारी से पहले, मुख्य आरोपी हर्ष सिंह ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अपनी हरकत पर पछतावा जताया. हर्ष ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से शर्मिंदा हैं. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, ये सब कुछ ‘हीट ऑफ द मूमेंट’ (गुस्से के क्षण) में हो गया. हम दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं.’ हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी कपल की आक्रामकता कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी.
AC की ड्रिलिंग को लेकर हुआ था विवाद
पूरी घटना 20 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मालवीय नगर में चौथी मंजिल पर रहने वाली अरुणाचल की तीन महिलाओं ने अपने फ्लैट में AC लगवाने के लिए इलेक्ट्रीशियन बुलाया था. ड्रिलिंग के दौरान कुछ मलबा पहली मंजिल पर रहने वाले हर्ष सिंह और रूबी जैन की बालकनी में गिर गया. इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस नस्लीय गालियों और चरित्र हनन तक पहुंच गई.
#WATCH | Visuals of the accused Ruby Jain, who has been arrested in connection with the alleged racial abuse and criminal intimidation towards three women from Arunachal Pradesh in Delhi’s Malviya Nagar.
The investigation is now being conducted by an ACP-rank officer. Further
— ANI (@ANI) February 25, 2026
वीडियो में कैद हुई शर्मनाक हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महिला रूबी जैन पीड़ित महिलाओं पर बेहद भद्दी टिप्पणियां करती दिखाई दी. वीडियो में वो पीड़ित को ‘मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली’ कहती दिखी. यहा तक कि उसने अपने पति के साथ सोने तक की घिनौनी बात भी कही. जब विवाद बढ़ा, तो रूबी ने अपने पति को बड़े पॉलिटिशियन का बेटा बताकर रौब झाड़ने की भी कोशिश की. खास बात यह है कि घटना के वक्त एक पुलिसकर्मी वहां मौजूद था, जो मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहा था.
केंद्रीय मंत्रियों ने लिया संज्ञान
इस घटना ने राजनीतिक गलियारे में भी हलचल पैदा कर दी है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उनका ऑफिस पहले दिन से पीड़ितों के संपर्क में है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
On alleged racial abuse and criminal intimidation towards three women from Arunachal Pradesh in Delhi’s Malviya Nagar, Union Minister Jyotiraditya Scindia says, Strict action has been initiated in connection with the Malviya Nagar incident, asserting that all relevant legal
— ANI (@ANI) February 25, 2026
वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने इस संबंध में अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से भी बात की है और आश्वासन दिया है कि सख्त कानूनी धाराएं लगाई गई हैं.
नॉर्थ ईस्ट की हमारी बहनों के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं।
दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं स्वयं उनसे मिलूंगी। पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 25, 2026
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बयान
मालवीय नगर नस्लीय टिप्पणी के मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी बयान सामने आया है. सीएम रेखा गुप्ता ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि मैं जल्द उन बहनों से मिलूंगी. जिन्होंने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया, उन पर कड़ी करवाई होगी. सीएम ने कहा कि राजधानी दिल्ली में हर एक का हक बराबर का है.
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले की बारीकी से निगरानी की जा रही है ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.






