
अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र के एक होटल में पति ने रविवार शाम पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पति-पत्नी ने साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। कुछ समय बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। अब मुकदमा चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश की लव मैरिज अलीगढ़ के एक मुहल्ले में रहने वाले युवती से करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, फिर विवाद शुरू हो गया। पत्नी मायके में रहने लगी। पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न व मेंटीनेंस का मुकदमा दर्ज करा दिया।
पति का आरोप है कि उससे शादी के बाद भी पत्नी लगातार अपने प्रेमी से मिलती रही। दोनों के बीच अलगाव की नौबत आ गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पति काफी समय से उस पर नजर रख रहा था। रविवार शाम को पत्नी होटल के कमरा नंबर 302 में प्रेमी से मिलने जा पहुंची। पति ने उसे होटल में जाते देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस टीम के साथ आकाश होटल पहुंचा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। पुलिस महिला व उसके प्रेमी को थाने ले गई। होटल में यह सब हंगामा देख कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
थाना प्रभारी क्वार्सी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद कोर्ट में चल रहा है। युवती अलीगढ़ की है, उसका प्रेमी भी अलीगढ़ का ही है। पति ने सूचना दी थी। उसके आधार पर पुलिस टीम होटल गई थी। युवती के स्वजन को बुलाया गया था। दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।






