Sunday, March 8, 2026
IndiaTrending

इंसान या ‘शार्क’? इस शख्स के मुंह में निकले 32 नहीं बल्कि 42 दांत, एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान!..

इंसान या ‘शार्क’? इस शख्स के मुंह में निकले 32 नहीं बल्कि 42 दांत, एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान!..
इंसान या ‘शार्क’? इस शख्स के मुंह में निकले 32 नहीं बल्कि 42 दांत, एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान!..

दुनिया में लोग अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो रिकॉर्ड सामने आया है वह सचमुच चौंकाने वाला है. आमतौर पर इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसके मुंह में पूरे 42 दांत मौजूद हैं. यही वजह है कि उसकी मुस्कान बाकी लोगों से बिल्कुल अलग नजर आती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस अनोखी खासियत ने उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दिला दी है. जैसे ही इस रिकॉर्ड की जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए और यह खबर तेजी से वायरल होने लगी.

42 दांतों वाला अनोखा रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक यह अनोखा रिकॉर्ड मलेशिया के प्रताब मुनियांडी के नाम दर्ज हुआ है. 33 वर्षीय प्रताब पेशे से ऑयल और गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर हैं. उनके मुंह में कुल 42 दांत हैं, जो सामान्य संख्या से 10 ज्यादा हैं. इसी वजह से उन्हें किसी पुरुष के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का खिताब मिला है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार तस्वीरों के साथ साझा की. पोस्ट में लिखा गया कि प्रताब के मुंह में सामान्य से ज्यादा दांत हैं और यही उन्हें खास बनाता है. उनकी अनोखी मुस्कान अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है.

परिवार को ऐसे चला इस अनोखे राज का पता
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रताब मुनियांडी को अपने ज्यादा दांतों के बारे में पहली बार 2021 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान शक हुआ. उस समय उन्होंने महसूस किया कि उनके मुंह में कुछ नए दांत निकल रहे हैं. जब उन्होंने दांतों की गिनती की तो संख्या 38 निकली.

इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई और एक्स-रे कराया. जांच में पता चला कि उनके मुंह में अभी चार और दांत निकलने बाकी हैं. धीरे-धीरे सभी दांत निकल आए और 2023 की शुरुआत तक उनके कुल 42 दांत हो गए. बाद में दो दंत चिकित्सकों ने जांच कर इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से सत्यापित किया.

ज्यादा दांत, लेकिन कोई परेशानी नहीं
प्रताब मुनियांडी का कहना है कि जब भी लोगों को पता चलता है कि उनके मुंह में 42 दांत हैं तो वे हैरान रह जाते हैं. हालांकि उन्होंने बताया कि इतने ज्यादा दांत होने के बावजूद उन्हें कोई खास परेशानी नहीं होती और उनका स्वास्थ्य भी सामान्य है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि उन्हें यह जानकर खास महसूस होता है कि उनके पास दुनिया में सबसे ज्यादा दांत हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी मुस्कान को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply