Saturday, February 14, 2026
HealthIndiaTrending

दांतों मेंˈ लगे कीड़े को कैसे खत्म करें? नेचुरल टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल, डॉक्टर ने बताया कैसे बनाएंˌ

दांतों मेंˈ लगे कीड़े को कैसे खत्म करें? नेचुरल टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल, डॉक्टर ने बताया कैसे बनाएंˌ
दांतों मेंˈ लगे कीड़े को कैसे खत्म करें? नेचुरल टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल, डॉक्टर ने बताया कैसे बनाएंˌ

Toothpaste For Cavity: दांत में कीड़े लगने का मतलब दांत में असल में कीड़ा लगना नहीं है बल्कि इसका मतलब है दांतों की सड़न जिसे कैविटी (Tooth Cavity) कहा जाता है. जब दांतों में सड़न होती है तो सड़न वाला हिस्सा खोखला होने लगता है या काला पड़ना शुरू हो जाता है.

इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे दांत में कीड़ा (Daant Me Keeda) लग गया है जबकि यह असल में सड़न है जो दांतों के दर्द का भी कारण बनती है. इसीलिए इस सड़न वाले दांत को ठीक करना जरूरी होता है. कैविटी और दांतों की अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. रोबिन ने बताया कि घर पर ही टूथपेस्ट (Home Toothpaste) बनाकर दांतों की सफाई करने पर दांतों की सड़न, मुंह की बदबू, दांत दर्द और दांतों की कई और दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. आप भी जानिए इस टूथपेस्ट को घर पर कैसे बनाते हैं.

दांतों की सड़न के लिए होममेड टूथपेस्ट | Homemade Toothpaste For Cavity

आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि वे पिछले 2 सालों से बाजार से खरीदे गए टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं बल्कि घर पर ही टूथपेस्ट बनाते हैं. इससे ना किसी के मसूड़ों से खून आने की दिक्कत होती है, ना मसूड़े सूजते हैं, ना दांतों में कैविटी होती है और ना ही किसी ने मुंह से बदबू आने की शिकायत की है. आयुर्वेदिक डॉक्टर (Ayurvedic Doctor) का कहना है कि बाहर से खरीदे गए खुशबू वाले और स्वाद में मीठे लगने वाले टूथपेस्ट पूरे मुंह के बायोग्राम को बिगाड़ रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन टूथपेस्ट से ऐसा लगता है कि दांत साफ हो रहे हैं लेकिन इनसे दांतों से खून आना शुरू हो जाता है, सांसों से बदबू आने लगती है और बार-बार दांतों में कैविटी होती है. इसीलिए केमिकल वाले टूथपेस्ट के बजाय घर पर बने टूथपेस्ट से दांत साफ करने चाहिए.

इस टूथपेस्ट को बनाने के लिए आपको 10 ग्राम लौंग, 20 ग्राम फिटकरी, 30 ग्राम सेंधा नमक, 40 ग्राम हल्दी और 50 ग्राम नीम के सूखे पत्तों (Neem Leaves) की जरूरत होगी. सभी चीजों को साथ मिलाकर पाउडर बना लें.

इस टूथपेस्ट का कैसे करें इस्तेमाल

जब भी दांतों की सफाई करनी हो तो इस तैयार पाउडर को एक चम्मच हथेली पर निकालकर रखें. इसके बाद इस पाउडर में सरसों के तेल (Mustard Oil) की कुछ बूंदे डाल लें. इसे उंगलियों से मिलाएं और ब्रश में लगाकर दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल करें. इस होममेड टूथपेस्ट से दांतों की रोजाना सफाई की जा सकती है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply