Saturday, March 28, 2026
Cricket

IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी सैलरी दे रही है राजस्थान रॉयल्स? जानिए नेटवर्थ

IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी सैलरी दे रही है राजस्थान रॉयल्स? जानिए नेटवर्थ
IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी सैलरी दे रही है राजस्थान रॉयल्स? जानिए नेटवर्थ

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को उनके 14 साल की उम्र की वजह से पहले चर्चा मिली, इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक ठोक दिया. वैभव सूर्यवंशी की इस विस्फोटक पारी के बाद उन्हें कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों का सपोर्ट मिला. आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इसके बाद भारत के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया और अभी हाल ही में टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप 2026 जीताने में भी वैभव सूर्यवंशी का बड़ा हाथ रहा, उन्होंने अकेले ही टीम इंडिया को जीत दिला दी थी. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में इस खिलाड़ी पर सभी की नजरे हैं.

IPL 2026 के लिए कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी

वैभव सूर्यवंशी की 2026 सीज़न के लिए IPL सैलरी ₹1.10 करोड़ है. IPL 2025 के मेगा-ऑक्शन में 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक रूप से साइन किए जाने के बाद, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनकी मूल नीलामी कीमत पर ही रिटेन किया. बता दें कि 2025 के मेगा-ऑक्शन में वैभव को राजस्थान ने ₹30 लाख की बेस प्राइस से ₹1.10 करोड़ में खरीदा था.

वैभव सूर्यवंशी इसके अलावा भी कई जगह से अच्छी खासी कमाई करते हैं. वैभव सूर्यवंशी को अंडर 19 स्तर पर बोर्ड नियमों के अनुसार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने पर प्रति मैच 20,000 की फीस देती है. वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर वैभव को प्रति मैच 10, 000 रुपये मिलते हैं.

इसके अलावा अंडर 19 टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर बीसीसीआई इनाम के रुप में पैसों की बारिश भी करती है, हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने 7.5 करोड़ रुपये का इनाम  दिया था , जिसमें हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये मिले थे. वहीं, घरेलू क्रिकेट में वैभव को प्रति दिन के हिसाब से 40,000 मिलते हैं. यानी एक 4 दिवसीय रणजी मैच खेलने पर उन्हें 1.60 लाख की कमाई होती है.

कितनी है Vaibhav Suryavanshi की नेटवर्थ

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की उम्र इस समय मात्र 14 साल है, लेकिन कमाई के मामले में ये खिलाड़ी काफी आगे निकल चूका है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ रिपोर्ट के अनुसार ढाई करोड़ रुपये के करीब है. वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया में भी मौका मिल सकता है.

अभी तक उनकी उम्र टीम इंडिया के जर्सी के रास्ते में उनके लिए रोड़ा बन रही थी, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी भारत की जर्सी में जल्द नजर आ सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply