Saturday, February 14, 2026
IndiaTrending

भीषण सड़क हादसाः ट्रक से टकराकर उधड गई बेकाबू कार, चार जवानों की मौत!..

भीषण सड़क हादसाः ट्रक से टकराकर उधड गई बेकाबू कार, चार जवानों की मौत!..
भीषण सड़क हादसाः ट्रक से टकराकर उधड गई बेकाबू कार, चार जवानों की मौत!..

धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है.

खड़े ट्रक से टकराई कार
यह हादसा एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक सिविलियन शामिल है. एक जवान घायल है, जिसका प्राथमिक इलाज धमतरी जिला अस्पताल में करने के बाद बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया है.

खड़े ट्रक से टकराई कार
घटना की सूचना मिलते ही आला अफसर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे. धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर कोबरा बटालियन के जवान छुट्टी पर जा रहे थे. खपरी बायपास के पास जवानों की गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तीन जवान और ड्राइवर की मौत हुई है. एक जवान घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. जवानों के शव ससम्मान उनके गृहग्राम पहुंचाया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि रोड साइड में ट्रक खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं धमतरी महापौर रामू रोहरा ने घायल जवान से मुलाकात की और गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर घायल जवान अभिमान राय से की बात करवाई.

 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply