Tragic Accident: Cruise Ship Carrying 30 Passengers Sinks Amidst Storm—Chaos Ensues

जबलपुर। जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार को तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक, 6 शव बरामद किए गए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 18 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं।

बरगी सिटी एसपी (CSP) अंजुल मिश्रा ने बताया कि MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। हालांकि बड़ी टॉर्च का इस्तेमाल करके लोगों की तलाश की जा रही है।

20 साल पुराना है क्रूज

पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है।