
फरीदाबाद: फरीदाबाद के छांयसा गांव में ससुर और दामाद के बीच हुए झगड़े में ससुर की मौत हो गई. झगड़े के बीच दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों कों सौंप दिया है. आोरपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
मृतक की पहचान 55 वर्षीय गुलाब सिंह के रूप में हुई है. वहीं मृतक के भाई गुरनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुलाब सिंह अपनी बेटी को लेने के लिए छांयसा गांव आए थे. . गुलाब सिंह की बेटी और उसके पति परमजीत के बीच किसी परिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था. यही वजह रहा कि बेटी ने अपने पिता को फोन करके घर बुला लिया था.
क्या है मामला?
गुरनाम सिंह ने बताया कि जब गुलाब सिंह अपनी बेटी को लेकर जब वापस जाने लगे तो इस बात पर दामाद परमजीत के साथ उनका विवाद हो गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि जब यह विवाद हुआ, तो परमजीत नशे की हालत में था. इस दौरान उसने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और गुलाब सिंह के सिर पर दो बार वार कर दिया. इस हमल के बाद गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद परिवार वालों की मदद से गुलाब सिंह को तुरंत फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन करीब 24 घंटे तक चले उपचार के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई.
दर्दनाक घटना सामने आई है
हरियाणा के छांयसा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. शुक्रवार सुबह हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, आरोपी परमजीत दिहाड़ी मजदूरी करता है और नशे का आदी बताया जा रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
छांयसा थाना के ASI सुरेंद्र कुमार ने बताया कि झगड़े के दौरान परमजीत ने अपने ससुर गुलाब सिंह पर हमला किया था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

_236923776.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)



