Monday, February 16, 2026
Gazab

हाईवे पर खौफनाक हादसाः मिनी ट्रक ने कुचल डाली आल्टो-हाल देख कांपे लोग!..

हाईवे पर खौफनाक हादसाः मिनी ट्रक ने कुचल डाली आल्टो-हाल देख कांपे लोग!..

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा मिनी ट्रक और आल्टो कार के बीच हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

बरेली हाईवे पर गांव भाऊपुर खुर्द के पास शारदा कोल्डस्टोरेज के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने एक आल्टो कार को कुचल दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने डीसीएम चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply