Sunday, March 15, 2026
Cricket

‘फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा…3 बार 0 पर आउट होने के बाद गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने दिया था ये सलाह

‘फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा…3 बार 0 पर आउट होने के बाद गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने दिया था ये सलाह
‘फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा…3 बार 0 पर आउट होने के बाद गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने दिया था ये सलाह

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टूर्नामेंट से पहले काफी अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन जैसे ही टूर्नामेंट शुरू हुआ और ये खिलाड़ी दबाव में आ गया. अभिषेक शर्मा को शुरुआती 3 मैचों में डक का सामना करना पड़ा था और अभिषेक शर्मा पर और दबाव बन गया था.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को इस खराब दौर में कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बैक किया था और अंत तक प्लेइंग 11 में बनाए रखा था और अभिषेक शर्मा ने फाइनल में सभी की उम्मीदों पर खरा उतरे. इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), संजू सैमसन (Sanju Samson) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भी खास सलाह दी थी.

Abhishek Sharma को कोच और कप्तान से मिली थी ये खास सलाह

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती 3 मैचों में खाता न खोलने की वजह से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को आलोचना का शिकार होना पड़ा था, पाकिस्तान के खिलाड़ी तो उन्हें स्लॉगर बोलने लगे थे, वहीं भारतीय फैंस भी उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा को गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव से खास सलाह मिला था.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अब खुलासा किया है कि

“धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन आलोचना होने पर बुरा तो लगता ही है. भारत में ऐसा होना आम बात है क्योंकि लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं. तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, सूर्या, जीजी सर और हार्दिक पांड्या मेरे पास आए और बोले, ‘फोन पकड़ो, अभी के अभी सोशल मीडिया हटाओ.”

अभिषेक शर्मा ने इस दौरान आगे कहा कि

“दूसरे शून्य के बाद मैंने सबसे पहले यही किया. इससे मुझे थोड़ी मदद मिली. मुझे लोगों से बहुत सारे सुझाव और टिप्पणियां मिल रही थीं. एक क्रिकेटर का जीवन ऐसा ही होता है. आपको सुनना पड़ता है और आपकी आलोचना भी होगी. आप बस सुन सकते हैं और अनदेखा कर सकते हैं.”

टी20 विश्व कप के फाइनल में मात्र 18 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने जड़ा था अर्द्धशतक

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा शुरुआती 3 मैचों में खाता नही खोल सके थे, वहीं बीच में 1 मैच में उनके बल्ले से अर्द्धशतक निकला था, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गया था. हालांकि भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें सपोर्ट किया.

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में मात्र 18 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा और 52 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा की इस शुरुआत की बदौलत ही भारतीय टीम मात्र 15 ओवरों में ही 200 रनों के आंकड़े को पार करने में सफल रही थी और न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply