Pune Crime News: महाराष्ट्र के पिंपरीचिंचवड़ शहर के निगड़ी इलाके में नाबालिग लड़की के साथ मंदिर में दरिंदगी की कोशिश की गई. लड़की निगड़ी स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने गई थी. इसी दौरान मेट्रो निर्माण कार्य में लगे एक कर्मचारी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

घटना पिंपरीचिंचवड़ के निगड़ी इलाके में स्थित एक मंदिर की है. नाबालिग लड़की मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़े एक कर्मचारी पर उसके साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है.

घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि लड़की भगवान शिव के मंदिर में पूजा कर रही है. इसी दौरान आरोपी आता है और पीड़िता के साथ गंदी हरकत करने लगता है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद निगड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोपी मेट्रो निर्माण कार्य में लगा हुआ था.

आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

मंदिर जैसे सार्वजनिक और धार्मिक स्थल पर नाबालिग के साथ हुई इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है. घटना के बाद महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. नाबालिग की पहचान और उससे जुड़ी निजी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है.