Tuesday, February 17, 2026
Gazab

पत्नी का कातिल निकला CA: दी दर्दनाक मौत-पुलिस को सुनाई ऐसी कहानी-सिर पीट लेंगे!..

पत्नी का कातिल निकला CA: दी दर्दनाक मौत-पुलिस को सुनाई ऐसी कहानी-सिर पीट लेंगे!..

बादली (झज्जर). हरियाणा के झज्जर जिले में बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। महिला हांसी की रहने वाली थी और उसकी शादी हिसार के सेक्टर-33 निवासी अंशुल के साथ हुई थी।

महक अपने पति अंशुल के साथ रात को गाड़ी से गुरुग्राम जा रही थी। बादली के पास अंशुल ने महक की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक महक के भाई अक्षय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पति ने कबूला जुर्म

घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में अंशुल ने ग्लव्स पहनकर हत्या करने की वारदात कबूल की है। जिस गाड़ी में दोनों-पति पत्नी जा रहे थे उसका डैशबोर्ड भी टूटा मिला है। पुलिस के अनुसार महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई है।

पहले बनाई मनगढ़ंत कहानी

पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना में लूट और हत्या की बात कही। अंशुल ने पुलिस को बताया कि लूटेरों ने गाड़ी का पीछा किया और वह डर से सड़क से कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार ले गए। वहीं, पर लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हत्या के बाद लुटेरे भाग गए। इसी पर पुलिस को अंशुल पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड नहीं मिला जबकि कुछ ही दूरी पर ग्लव्स मिले। पुलिस ने सख्ती के साथ अंशुल से पूछताछ की तो अंशुल ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही ग्लव्स पहनकर महक की हत्या की है।

दोनों गुरुग्राम में करते थे जॉब

अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है जबकि उनकी पत्नी महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। दोनों हिसार से गुरुग्राम में जॉब करने जाते थे। शनिवार और रविवार को छुट्टी मनाने के बाद रविवार देर रात दोनों गुरुग्राम जा रहे थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों ने कहा पांच माह पहले ही महक और अंशुल की शादी हुई थी। दोनों के बीच कभी मनमुटाव की बातें भी सामने नहीं आई। रविवार को भी उनके बीच बातचीत हुई थी। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर अंशुल ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की?

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply