मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद चिंताजनक मामला समाने आया है। यहां पर एक युवती ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला।

ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है युवती

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुंदरनगर के एक निजी संस्थान में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। वह मंगलवार को रोजाना की तरह संस्थान जाने के लिए घर से निकली थी।

 

शाम तक घर वापस नहीं लौटी बेटी

पिता के अनुसार, युवती घर से निकलने के बाद शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

शादी का झांसा देकर ले जाने की आशंका

युवती के पिता ने आशंका जताई है कि कोई अनजान युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

 

पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। DSP भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।