Sunday, March 15, 2026
CricketIndiaTrending

हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferrari, ‘मिसेज’ माहिका को बगल में बिठाया और फिर…, VIDEO वायरल!..

हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferrari, ‘मिसेज’ माहिका को बगल में बिठाया और फिर…, VIDEO वायरल!..
हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferrari, ‘मिसेज’ माहिका को बगल में बिठाया और फिर…, VIDEO वायरल!..

Hardik Pandya Buys New Ferrari: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहते हैं. हाल के दिनों में वो अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर छाए हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद हार्दिक ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत कर माहिका के बारे में खुलकर बातचीत की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने तो माहिका को अपनी मिसेज भी कह दिया. हार्दिक ने कहा कि जब से वो मेरी जिंदगी में आई है, तब से सिर्फ जीत मिल रही है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर डांस करते भी दिखे थे. दोनों का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाया रहा. अब हार्दिक-माहिका का एक और वीडियो सामने आया है.

हार्दिक पांड्या ने खरीदी नई Ferrari
मैदान के बाहर रॉयल जिंदगी जीने के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या ने एक और शानदार खरीदारी की है. उन्होंने 12 करोड़ रुपये की आलीशान फरारी 12 सिलिंड्री खरीदी है. ऐसा लगता है कि यह तोहफा उन्होंने भारत को टी20 विश्व कप में विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाने के बाद खुद को और अपनी गर्लफ्रेंड को दिया है.

नई कार में माहिका संग लॉन्ग ड्राइव का आनंद
खबरों के मुताबिक, हार्दिक के पास पहले से रोल्स रॉयस फैंटम, ऑडी ए6, रेंज रोवर वोग, लैम्बोर्गिनी उरुस एसई और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां हैं. नई फरारी निश्चित रूप से उनके कार संग्रह में और अधिक शक्ति और शान जोड़ती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इस शानदार गाड़ी में सवार होकर ड्राइव करते हुए देखा जा सकता है. काली रंग की फरारी में हार्दिक और माहिका एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आए.

IPL 2026 से पहले माहिका संग छुट्टी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार सफर के बाद स्टार ऑलराउंडर गर्लफ्रेंड के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. हार्दिक पांड्या जल्द क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे. 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है और हार्दिक मुंबई इंडियंस की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में हार्दिक ने 9 पारियों में 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए. उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान दो अर्धशतक लगाए साथ ही गेंद से जलवा दिखाते हुए 9 विकेट हासिल की.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply