Himachal Pradesh DA Hike: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवाली से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को कुल 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अतिरिक्त 10 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए दिया जाएगा, जबकि पिछली बार का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी जारी किया जाएगा. इस तरह कर्मचारियों को कुल 5 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और पहली तारीख को कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि पहुंच जाएगी.
सरकार अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्धसीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. दिवाली के शुभ अवसर पर सरकार ने कर्मचारियों को राहत देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा करता हूं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही पिछली बार का 1 प्रतिशत डीए भी कर्मचारियों का बचा हुआ था, क्योंकि पिछली बार हमने 3 प्रतिशत डीए दिया था. अब उस लंबित 1 प्रतिशत डीए को भी देने की घोषणा करता हूं. इस तरह कुल 5 प्रतिशत डीए हो गया है.”
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी विशेष घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए के अतिरिक्त 10 हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी.
10 हजार रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी दिवाली का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाएं. उन्होंने कहा, “क्लास फोर्थ के कर्मचारियों को जहां हम 5 प्रतिशत डीए की किस्त दे रहे हैं, वहीं मैं उन्हें 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने की भी घोषणा करता हूं, ताकि वे और अधिक खुशी के साथ दिवाली मना सकें. यह राशि भी पहली तारीख को उनके खातों में पहुंच जाएगी.”
लिकायत अली की रिपोर्ट


