Signs Of Calcium Deficiency In Adults :लगातार थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, दांतों का कमजोर होना या बारबार हड्डियों में दर्द… लोग अक्सर इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये शरीर में कैल्शियम की कमी के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं।

अगर समय रहते इस कमी को पूरा न किया जाए, तो आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करके कैल्शियम की जरूरत काफी हद तक पूरी की जा सकती है।

आखिर एक दिन में शरीर को कितना कैल्शियम चाहिए? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे के अनुसार, 19 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों को प्रतिदिन लगभग 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और बुजुर्ग पुरुषों के लिए यह मात्रा बढ़कर 1200 मिलीग्राम प्रतिदिन हो जाती है।

पहला सुपरफूड… जिसे लोग मोटे अनाज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं

रागी: कैल्शियम का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत मानी जाती है। यदि आप रोज दो मीडियम साइज़ रागी की रोटियां खाते हैं, तो लगभग 200 से 250 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।

रोज सिर्फ 2 चम्मच… और कैल्शियम की अच्छीखासी पूर्ति

भुना हुआ तिल: दिन में दो चम्मच का सेवन करने से करीब 180 से 200 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। इसलिए इसे कैल्शियम का एक आसान और असरदार स्रोत माना जाता है।

यह हरी चीज जितनी साधारण दिखती है, उतनी ही ताकतवर मानी जाती है

हरी पत्तेदार सब्जियां:

रोजाना एक कटोरी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से लगभग 200 मिलीग्राम कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही ये शरीर को कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं।

मुट्ठीभर यह ड्राई फ्रूट भी कर सकता है बड़ा काम

बादाम: रोज 8 से 10 बादाम खाने से लगभग 80 से 100 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। इसके अलावा बादाम शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स भी प्रदान करता है।

इस देसी फूड को डाइट में शामिल करते ही बढ़ने लगती है कैल्शियम की मात्रा

छोले: एक कटोरी उबले हुए छोले खाने से करीब 80 से 100 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। यदि इन सभी खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो लगभग 800 मिलीग्राम तक कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है। बाकी की जरूरत सामान्य भोजन से पूरी हो जाती है।

लेकिन एक कमी रह गई… तो कैल्शियम भी नहीं आएगा किसी काम

डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे का कहना है कि यदि शरीर में विटामिन D की कमी है, तो ठीक तरह से नहीं हो पाता। इसलिए केवल कैल्शियम युक्त भोजन खाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शरीर में विटामिन D का स्तर भी संतुलित होना बेहद जरूरी है। तभी हड्डियां वास्तव में मजबूत बन पाती हैं।