Ahmedabad Sabarmati Jail Bomb Threat: गुजरात में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल को उड़ाने की धमकी मिली है. एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए जेल को उड़ाने की धमकी दी है. स्थानीय पुलिस ने साबरमती जेल में जांच शुरू कर दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बम निरोधक दस्ते और खोजी दस्ते को भी सूचित कर दिया गया है. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अब डीजीपी कार्यालय राज्य की सभी जेलों में जांच करेगा.

धमकी के बाद, DGP ऑफिस ने पूरे राज्य के जेल सुपरिटेंडेंट और जिला पुलिस चीफ को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. ईमेल में लिखा है कि 2008 को मत भूलो, एक बड़ा सरप्राइज दिया जाएगा, देखते रहिए. पाकिस्तान जिंदाबाद. खालिस्तान जिंदाबाद. मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. इमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं.
साइबर क्राइम की टेक्निकल टीम लगा रही है पता
धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए ईमेल हेडर, सर्वर लॉग और दूसरे डिजिटल फुटप्रिंट को एनालाइज किया जा रहा है. साइबर क्राइम टेक्निकल टीम फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के डिजिटल एक्सपर्ट्स की मदद से, ईमेल की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कहां से आया है.
साबरमती जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई
शुरुआती जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मैसेज का सोर्स छिपाने के लिए प्रॉक्सी सर्वर, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या एन्क्रिप्टेड ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया गया था या नहीं. साबरमती सेंट्रल जेल के हाईसिक्योरिटी जोन और ‘अंडा’ सेल के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, जहां सीरियल ब्लास्ट केस के दोषी, गैंगस्टर और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कैदी बंद हैं.
जेल की दीवार के चारों ओर CCTV कैमरों और वॉचटावर से निगरानी बढ़ा दी गई है. CCTV कंट्रोल रूम भी सेंसिटिव जगहों पर कड़ी नजर रख रहा है. बता दें कि पाटन में कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की भी धमकी मिली है.



