Thursday, March 5, 2026
HealthIndiaTrending

Guru Margi 2026 : 4 महीने से गुरु अटका रहे थे काम…11 मार्च को होगा ऐसा बदलाव, धड़ाधड़ मिलेगी सफलता और बढ़ेगा पैसा!..

Guru Margi 2026 : 4 महीने से गुरु अटका रहे थे काम…11 मार्च को होगा ऐसा बदलाव, धड़ाधड़ मिलेगी सफलता और बढ़ेगा पैसा!..
Guru Margi 2026 : 4 महीने से गुरु अटका रहे थे काम…11 मार्च को होगा ऐसा बदलाव, धड़ाधड़ मिलेगी सफलता और बढ़ेगा पैसा!..

Guru Margi 2026 Effect on Rashi : देवगुरु बृहस्‍पति सुख, वैभव, सौभाग्‍य, ज्ञान और वैवाहिक जीवन के कारक हैं. 11 नवंबर 2025 से गुरु वक्री हैं और इसका असर लोगों के करियर, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और भाग्‍य पर पड़ रहा है. कई लोगों को महसूस हो रहा है कि बीते कुछ महीनों से लगातार उनके काम अटक रहे हैं. करियर में मेहनत का फल नहीं मिल रहा है. कुल मिलाकर कहें तो भाग्‍य का साथ नहीं मिल रहा है.

गुरु की वक्री चाल कई तरीकों से नुकसान देती है. लेकिन राहत भरी बात यह है कि जल्‍द ही गुरु मार्गी होने जा रहे हैं. 11 मार्च 2026 से गुरु मार्गी होंगे और इससे बड़ी राहत मिलेगी. वहीं कुछ समय बाद गुरु गोचर भी करेंगे.

मिथुन राशि में मार्गी होंगे गुरु
गुरु ग्रह 11 मार्च 2026 से मिथुन राशि में मार्गी होंगे. 120 दिन बाद गुरु सीधी चाल चलेंगे. बुध की राशि में गुरु का मार्गी होना लाभ देगा. इतना ही नहीं बुध भी हाल ही में 26 फरवरी से वक्री हुए हैं और 21 मार्च से मार्गी हो जाएंगे. ऐसे में बुध और गुरु जैसे 2 अहम ग्रहों का मार्च में मार्गी होना लोगों की जिंदगी, करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में बड़े बदलाव लाएगा.

गुरु की सीधी चाल 5 राशियों को देगी बंपर लाभ
गुरु मार्गी होने से रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. करियर में आ रही समस्‍याएं दूर होंगी. प्रमोशन-तरक्‍की के रास्‍ते बनेंगे. साथ ही आर्थिक उन्‍नति होगी. फंसा हुआ पैसा मिलेगा. आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. क्रिएटिविटी बढ़ेगी. शिक्षा में सफलता मिलेगी. विशेष रूप से उन लोगों को लाभ होगा जो शिक्षा, रिसर्च, मीडिया, डिजिटल मीडिया, टेक्‍नॉलॉजी, लेखन और स्‍टार्टअप जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं. जानिए मार्गी गुरु सबसे ज्‍यादा लाभ किन राशियों को पहुंचाएंगे.

मेष राशि – गुरु मार्गी होकर मेष राशि वालों को नए मौके देंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अटके हुए काम बनेंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. कारोबारी लोगों के नए संपर्क बनेंगे और उनसे लाभ भी होगा.

वृषभ राशि – गुरु की सीधी चाल वृषभ राशि वालों को बड़ा धन लाभ करवा सकती हैं. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. एक से ज्‍यादा स्‍त्रोतों से पैसा मिलेगा. व्‍यापारी वर्ग की योजनाएं सफल होंगी. घर-परिवार और समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा.

मिथुन राशि – मिथुन राशि में ही गुरु मार्गी होंगे और सबसे ज्‍यादा असर इस राशि के लोगों पर ही होगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर को नई दिशा मिल सकती है. रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. आपकी पर्सनालिटी का आकर्षण लोगों को आपकी ओर खींचेगा.

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के नए संपर्क बनेंगे. नेटवर्किंग की दम पर बड़ेग काम बनेंगे. व्‍यापारी वर्ग को नए ऑर्डर मिलेंगे. जो योजनाएं अटकी हुई थीं, उन पर काम होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

धनु राशि – धनु राशि के स्‍वामी गुरु ग्रह हैं और गुरु ग्रह की सीधी चाल आपके जीवन में कई सकारात्‍मक बदलाव लाएगी. करियर में तरक्‍की की नई संभावनाएं बनेंगी. पार्टनरशिप से जुड़े काम से लाभ हो सकता है. कह सकते हैं कि जीवन में स्थि‍रता और सुकून महसूस होगा.

इन लोगों को हो सकता है नुकसान
कर्क, कन्‍या, मीन राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए. बड़े निवेश से बचें. आर्थिक फैसले बहुत सोच-समझकर लें. हालांकि कुंडली के आधार पर गुरु मार्गी का प्रभाव लोगों पर अलग-अलग हो सकता है. वहीं जून 2026 में गुरु गोचर करके कर्क राशि में आएंगे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply