Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात गृह एवं पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा और हरियाणा पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ व फील्ड अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियां की हैं. इस फेरबदल के तहत 13 IPS अधिकारियों और 22 HPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. इसके साथ ही उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को पदोन्नति देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

शासन द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है.

नवदीप सिंह विर्क: स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो के महानिदेशक पद से हटाकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एम. रवि किरण: स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के ADGP पद से बदलकर स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो का ADGP और पंचकूला में विजिलेंस HPU का निदेशक बनाया गया है.

बी. सतीश बालन: STF भोंडसी के IGP पद से हटाकर रेलवे एवं कमांडो का इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस नियुक्त किया गया है.

मनीष चौधरी: पंचकूला के SV एंड ACB के साथसाथ जेल विभाग के IGP का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

इन्हें सौंपी गई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

  • हामिद अख्तर: 2008 बैच के IPS अधिकारी हामिद अख्तर को पदोन्नति के बाद रोहतक रेंज का नया इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया गया है.
  • सिमरदीप सिंह: 2007 बैच के IPS अधिकारी सिमरदीप सिंह STF भोंडसी के IGP और झज्जर के पुलिस कमिश्नर के साथ IRB भोंडसी के IGP का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
  • धीरज कुमार: 2014 बैच के IPS अधिकारी को राज्यपाल के ADC पद से हटाकर पंचकूला पुलिस मुख्यालय में SP लगाया गया है.
  • विक्रांत भूषण: 2017 बैच के IPS अधिकारी को HSNCB से हटाकर सोनीपत के गोहाना का नया DCP नियुक्त किया गया है.
  • सुमित कुमार: SP, STF के साथ मानेसर स्थित IRB की चौथी बटालियन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

HPS और ACP अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

  • नायब सिंह: ATS में DSP पद से करनाल के इंद्री में नए DSP बनाए गए.
  • अर्जुन देव: बड़कल के ACP से गुरुग्राम में नए ACP नियुक्त.
  • जोगिंदर शर्मा: सोनीपत में ACP पद से पंचकूला के ACP पद पर तैनात.
  • सूरज चावला: नारायणगढ़ में DSP से HSNCB में DSP लगाए गए.
  • सतीश कुमार: इंद्री से बदलकर ACB में DSP बनाए गए.
  • सज्जन सिंह: 4th Bn IRB से बदलकर रेवाड़ी के नए DSP नियुक्त.
  • संजय कुमार: फतेहाबाद से ट्रांसफर कर नारनौल में DSP तैनात किए गए.
  • राजीव कुमार: फरीदाबाद के ACP पद से सोनीपत के नए ACP बने.
  • हितेश यादव: गुरुग्राम में DCP ट्रैफिक के साथ MERC का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.