
Nigdi Temple Incident: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मंदिरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. निगड़ी इलाके के एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई. आरोप है कि मंदिर में काम के सिलसिले में पहुंचे एक मेट्रो वर्कर ने बच्ची को एक कोने में खींचने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने विरोध कर खुद को बचाया. पूरी घटना मंदिर के CCTV कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
कैसे हुई घटना और कैसे हुआ खुलासा?
यह पूरी घटना निगड़ी स्थित एक मंदिर के अंदर उस समय हुई जब नाबालिग बच्ची दर्शन के लिए मंदिर के गर्भ गृह में बिल्कुल अकेली थी. वहां मेट्रो पिलर का कंस्ट्रक्शन काम कर रहा एक वर्कर मंदिर के अंदर दाखिल हुआ. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आरोपी वर्कर ने बच्ची को एक कोने की तरफ खींचा और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की.
हालांकि, बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और खुद को छुड़ाकर वहां से दूर हट गई. इसके बाद जब बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद बच्ची मंदिर के अंदर ही रोती हुई दिखाई दी.
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच, लोगों का गुस्सा
यह मामला तब प्रकाश में आया जब मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जानकारी आसपास के मोहल्ले में फैली. फुटेज सामने आते ही स्थानीय निवासियों और पेरेंट्स में भारी आक्रोश फैल गया.
लोगों ने पब्लिक और धार्मिक स्थलों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लगाती हैं.
पुलिस की कार्रवाई, पकड़ा गया दरिंदा
निगड़ी पुलिस ने स्थानीय लोगों के गुस्से और मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया और आरोपी मेट्रो वर्कर को हिरासत में ले लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस कानून के संबंधित प्रावधानों (पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं) के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास क्या था और वह वहां किस कंपनी के तहत काम कर रहा था.
ये भी पढ़ें:- Telangana ATM Robbery: रंग-बिरंगी नाइटी पहनकर एंबुलेंस से उतरे चोर, ATM से निकाली चिंगारियां और फिर… लूट का ये तरीका देख पुलिस भी हैरान!



