Wednesday, February 25, 2026
IndiaTrending

Golden River: इसˈ नदी में बहता है सोना, लोग सुबह से झोला लेकर आ जाते हैंˌ

Golden River: इसˈ नदी में बहता है सोना, लोग सुबह से झोला लेकर आ जाते हैंˌ

सोना (Gold) सबसे महंगी धातुओं में से एक होता है। महिलाओं को सोने से बनी ज्वेलरी (Gold Jewellery) पहनना बहुत पसंद होता है। सोने के भाव (Gold Rate) भी कम ज्यादा होते रहते हैं। ऐसे में हम अपने बजट के हिसाब से सोने का भाव देखने के बाद ही उसकी कोई ज्वेलरी बनाते हैं। फिर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके नसीब में सोना नहीं होता है। इन लोगों की इतनी इनकम नहीं होती है कि ये सोना खरीद सके। ऐसे में सोचिए क्या होगा यदि हमे सोना मुफ़्त में मिल जाए?

Golden River: इसˈ नदी में बहता है सोना, लोग सुबह से झोला लेकर आ जाते हैंˌ

दरअसल ऐसा हो सकता है। आज हम आपको सोने की एक ऐसी नदी (Gold River) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सोना मुफ़्त में हासिल किया जा सकता है। इस नदी में इतना सोना होता है कि लोग सुबह से यहां बैग लेकर आ जाते हैं। फिर इस नदी में कीचड़ के अंदर से सोना ढूंढते हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से वैसे ही लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके पास कोई काम धंधा नहीं है। ऐसे में इस नदी में सोना ढूँढने की होड़ सी लगी रहती है।

हालांकि यहां इतना सोना भी नहीं मिलता कि आपकी सात पुश्तें बिना काम किए बैठकर खाती रहे। आपको जान हैरानी होगी कि इस जगह पर सिर्फ इतना ही सोना मिल पाता है जिससे कि एक वक्त की रोटी का गुजरा हो जाए। मतलब यहां एक बार में कुछ ग्राम सोना ही मिलता है। यहां सोना खोजने आने वाली एक महिला बताती है कि मैंने इस नदी में 15 मिनट काम किया और मुझे 244 रुपये का सोना मिला। अब ये रकम भले कम हो, लेकिन जिसके पास काम धंधा नहीं है उनके लिए तो ये अच्छी चीज है। फिर कुछ लोग इसे पार्ट टाइम जॉब के रूप में भी करते हैं।

यहां सोना ढूँढने के लिए आपको कीचड़ में मेहनत करनी पड़ती है। फिर कहीं थोड़ा बहुत सोना आपके हाथ लगता है। वैसे ये बातें सुन आप में से भी बहुत से लोगों का मन हो रहा होगा कि हम भी यहां जाकर सोना खोजे और अपनी किस्मत आजमाएं। ऐसा करने के लिए आपको थाईलैंड (Thailand) जाना होगा। यहीं पर सोने की नदी (Thailand Gold River) है। ये जगह दक्षिणी थाईलैंड (South Thailand) में है। ये मलेशिया (Malaysia) से जुड़ा इलाका भी है। इस इलाके का नाम गोल्ड माउंटेन (Gold Mountain) है। यहां कई लंबे समय से सोने का खनन (Gold Mining) किया जाता रहा है।

अब आप बोलोगे कि भाई थोड़ा सा सोना खोजने थाईलैंड कौन जाएगा। तो कोई बात नहीं। भारत में भी सोने की एक नदी (Indian Gold River) है। यहां से सोना निकाल भी आप थोड़े बहुत पैसे कमा सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इंडिया में ये जगह झारखंड (Jharkhand) में है। यहां रत्नगर्भा में स्वर्ण रेखा (Subarnarekha River) नाम से एक नदी बड़ी फेमस है। यह नदी झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा (Odisha) के कुछ इलाकों से होकर गुजरती है। कहा जाता है कि स्वर्ण रेखा और उसकी सहायक नदी करकरी में सोने के कण मिल जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोने के कण करकरी नदी से बहकर यहां की स्वर्ण रेखा नदी में आते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply