Wednesday, March 4, 2026
CrimeIndiaTrending

Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर!

Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर!
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर!

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया. होली से एक दिन पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह की अगुवाई में स्वाट टीम ने कुख्यात गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर कर लिया. गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था. बीते रविवार को पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया था. वहीं सलीम वास्तिक पर 27 फरवीर की सुबह हमला किया गया था. इस एनकाउंटर में पिछले 48 घंटे में दोनों आरोपी सगे भाई मारे गए.

बता दें कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 27 फरवरी की सुबह लोनी में धारदार हथियारों से दो हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था. इस मामले में CCTV फुटेज और मुखबिर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने इस मामले में जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली, जिला अमरोहा पर एक लाख का इनाम घोषित किया था.

-

एक मार्च की रात को गाजियाबाद के एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया. ठीक 48 घंटे बाद आज तीन मार्च को जीशान का बड़ा भाई गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि गुलफाम पर भी गाजियाबाद पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था.

20 से ज्यादा राउंड फायरिंग की

बताया जा रहा कि मंगलवार की रात बाइक से 2 संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की तरफ भाग रहे थे. जब स्वाट टीम और पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद बाइक छोड़कर दोनों बदमाश पैदल भागने लगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी. पुलिस और बदमाशों के बीच 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश मारा गया.

-

अमरोहा का रहने वाला था गुलफाम

बदमाश की पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली, जिला अमरोहा के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा हमलावर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. गुलफाम के पास से एक आधार कार्ड, एक चाकू, एक तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई. कुछ कारतूस में मिले. मौके से जो बाइक मिली है, उसकी जांच की जा रही.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply