Jammu Kashmir News: जम्मूकश्मीर के बारामूला जिले में एक एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात उरी क्षेत्र के गोहलान इलाके में उस समय हुआ, जब परिवार पास के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था.

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त एसयूवी में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे. वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में सैयद शफीक शाह , उनकी पत्नी राशिदा बानो , उनकी बहन दिलनाज फातिमा और चचेरी बहन शाहिदा फातिमा शामिल हैं. वहीं, 11 वर्षीय बच्ची का इलाज बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है.

वहीं यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतकों में महिला का पति, 11 साल का इकलौता बेटा और भाई शामिल हैं. चारों आजमगढ़ से कार बुक करके इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे.

बहजोई थाना क्षेत्र में उनकी वैगनआर कार गन्ने से लदे ट्रैक्टरट्राले में पीछे से घुस गई. हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. तीनों लोग कार में फंस गए, जबकि ड्राइवर मौके से भाग गया.

राहगीरों ने पुलिस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया

गंगा एक्सप्रेसवे पर राहगीरों ने सूचना देकर यूपी पुलिस को बुलाया, इसे बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. महिला के पास मिले मोबाइल फोन से मृतकों की पहचान हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मृतकों की पहचान आजमगढ़ निवासी अजय कुमार , उनके बेटे पीयूष और शैलेश कुमारी के भाई राजकुमार के रूप में हुई है. हादसे में शैलेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई हैं.