राजनीतिक पार्टियों को कितना चंदा मिला, किसने कितने रुपये दिए, यह डेटा जब भी सामने आता है. हर बार सुर्खियां बटोरता है. इस बार भी कांग्रेस की कम चंदा मिलने की खबर चर्चा में है ही, साथ में उससे ज्यादा इस बात की चर्चाएं हैं कि दो क्षेत्रीय पार्टियों को 202526 में कांग्रेस से ज्यादा डोनेशन मिला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चुनाव आयोग को सौंपी गई वित्त वर्ष 202526 की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में करीब 75 फीसदी की गिरावट आई है.

कांग्रेस पार्टी को इस दौरान 130.69 करोड़ रुपये का चंदा मिला. दिचचस्त बात यह है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और तमिलनाडु की DMK जैसी पार्टियों को कांग्रेस से ज्यादा चंदा मिला है. DMK को 191.19 करोड़ रुपये और शिवसेना को 139.92 करोड़ रुपये मिले हैं.

कितना घटा चंदा

कांग्रेस को कितना चंदा मिला है?

चुनाव आयोग को दिए गए Form 24A के मुताबिक, कांग्रेस को वित्त वर्ष 202526 में 130.69 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. यह रकम 202425 में मिले 517.39 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 75 फीसदी कम है. यानी एक साल में पार्टी के घोषित चंदे में करीब 386.70 करोड़ रुपये की कमी आई है.

कांग्रेस के लिए यह पिछले एक दशक में चंदे में आई सबसे बड़ी सालाना गिरावटों में से एक है. पार्टी को मिलने वाले चंदे का बड़ा हिस्सा कंपनियों, व्यक्तिगत दानदाताओं और इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए आता है.

शिवसेना और DMK को मिले ज्यादा पैसे

  1. शिवसेना: चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 202526 में पार्टी को 139.92 करोड़ रुपये का चंदा मिला. पार्टी के बड़े योगदानों में कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं. तीन बड़े योगदानों से ही पार्टी को कुल 75 करोड़ रुपये मिले. यह पार्टी को मिले कुल घोषित चंदे का करीब 53.6 फीसदी है.
  2. DMK: तमिलनाडु में DMK को 202526 के दौरान 191.19 करोड़ रुपये का चंदा मिला. पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा हिस्सा इलेक्शन फंड का है. इस मद में 190.24 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा पार्टी डेवलपमेंट फंड में 37.40 लाख रुपये, यूथ विंग डेवलपमेंट फंड में 43.40 लाख रुपये, लीगल विंग में 8.40 लाख रुपये और सांसदों के योगदान से 5 लाख रुपये आए. इस तरह DMK को कांग्रेस से करीब 60.50 करोड़ रुपये और शिंदे की शिवसेना को करीब 9.23 करोड़ रुपये ज्यादा चंदा मिला.

कांग्रेस को बीते कुछ सालों में कितना चंदा मिला?

कांग्रेस को मिलने वाले चंदे का आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों में लगातार एक जैसा नहीं रहा है. वित्त वर्ष 202324 में पार्टी को 281.48 करोड़ रुपये मिले थे. इसके बाद 202425 में लोकसभा चुनाव के दौरान यह रकम बढ़कर 517.39 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन 202526 में यह घटकर 130.69 करोड़ रुपये रह गई.

पिछले 12 वित्त वर्षों के आंकड़ों के विश्लेषण में 201516 में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. उस समय कांग्रेस का घोषित चंदा पिछले साल के 141.46 करोड़ रुपये से करीब 86 फीसदी गिर गया था. इसके अलावा 202021 में पार्टी को 74.52 करोड़ रुपये, 202122 में 95.46 करोड़ रुपये और 202223 में 79.92 करोड़ रुपये का चंदा मिला था.

क्यों कम हुआ कांग्रेस का चंदा?

कांग्रेस के चंदे में गिरावट की सबसे बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाली रकम में कमी है. वित्त वर्ष 202425 में इस ट्रस्ट ने कांग्रेस को 216.34 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन 202526 में यह रकम घटकर सिर्फ 25 करोड़ रुपये रह गई. यानी इस योगदान में करीब 88 फीसदी की गिरावट आई.

साल 202425 लोकसभा चुनाव का साल था. चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे में आमतौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलती है. कांग्रेस के मामले में भी ऐसा हुआ था. इसके बाद चुनावी साल की तुलना में अगले वित्त वर्ष में चंदे का कम होना भी गिरावट की एक वजह है. यहां यह समझना जरूरी है कि Form 24A में 20,000 रुपये से अधिक के योगदान का ब्योरा होता है. इसमें छोटी रकम के चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन बिक्री और ब्याज से होने वाली आमदनी शामिल नहीं होती है.

बीजेपी को कितना मिला था चंदा?

चंदे के मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अंतर काफी बड़ा है. वित्त वर्ष 2024 25 में बीजेपी को 6,074.02 करोड़ रुपये का चंदा मिला था. वहीं, कांग्रेस को इसी अवधि में 517.39 करोड़ रुपये मिले थे. यानी बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले करीब 12 गुना ज्यादा चंदा मिला.

वित्त वर्ष 202526 के लिए बीजेपी का योगदान वाला आंकड़ा अभी चुनाव आयोग की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है. इसलिए इस साल बीजेपी और कांग्रेस के चंदे की सीधी तुलना करना संभव नहीं है. कुल मिलाकर, राजनीतिक दलों को मिलने वाले बड़े चंदे के मामले में कांग्रेस को इस बार बड़ा झटका लगा है. वहीं, DMK और शिंदे की शिवसेना के आंकड़े बताते हैं कि क्षेत्रीय दल भी बड़े कॉरपोरेट और व्यक्तिगत योगदान हासिल कर रहे हैं.