Mohit Ulva: मोहित उल्वा ने 40 साल पुराने जावेद मियांदाद की छक्के की यादें ताजा कर दीं। आस्ट्रेलियाएशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर छक्का उड़ा दिया। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए चार रन चाहिए थे और मियांदाद ने चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का लगा दिया था। आज अंडर19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मोहित उल्वा ने भी वही कारनाम कर दिया।

भारत को मैच जीतने के लिए मैच जीतने के लिए एक और अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे। टारगेट बेहद कठिन था, लेकिन मोहित ने बाउंड्री लगाकर भारतीयों को एक और दिवाली मनाने का मौका दे दिया।

 मोहित मनाल ने हार को जीत में बदला

खिताबी मुकाबले की इस पारी में मनाल चौहान ने भी अंतिम पलों तक मैच को रोमांचक बनाने में अहम भूमका निभाई। साथ मनाल ने मैच के हीरो मोहित उल्वा को भरपूर साथ दिया।
 
एक समय भारतीय टीम हार के करीब थी और 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इस जीत के असली हीरो मनाल चौहान और मोहित उल्वा रहे। दोनों ने मुश्किल हालात में दबाव का सामना किया और भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खासकर मोहित ने आखिरी समय तक हार नहीं मानी और अपनी नाबाद पारी से पाकिस्तान के हाथों से जीत छीन ली।

𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆

An absolutely incredible run chase in the Final gives India U19 the #MensU19AsiaCup 2026 title 🇮🇳 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna pic.twitter.com/BYh3iNO18o

— BCCI November 14, 2026

अंतिम 3 ओवर में चाहिए थे 30 रन

भारतीय टीम को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाने थे। ऐसे समय में मनाल चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए और भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा।

हालांकि, 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनाल नकाब शफीक की गेंद पर आउट हो गए। वह भारत के नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। इसके बाद पाकिस्तान की जीत लगभग तय मनी जार रही थी, लेकिन मोहित उल्वा ने अंतिम गेंद पर तख्ता उलट दिया।

A performance we will remember for a very long time 🔥

Mohit Ulva is the Player of the Match for his 𝙘𝙡𝙪𝙩𝙘𝙝 𝙠𝙣𝙤𝙘𝙠 of 4️⃣9️⃣* 🫡

Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/SgSuiVSCZz

— BCCI November 14, 2026

मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने भारी दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को एक विकेट से जीत दिला दी।

Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌

The celebrations begin after a victory for the ages 🥳

Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/jjCB1u8pKQ

— BCCI November 14, 2026

कौन हैं मोहित उल्वा ?

18 साल के मोहित उल्वा भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए खिलाड़ी हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के एजग्रुप क्रिकेट से अपनी पहचान बनाई और शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर19 टीम में शामिल हुए।

मोहित ने अपने गांव में टेनिस बॉल क्रिकेट से खेलना शुरू किया था। उनके पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में नौकरी करते हैं। उन्होंने ही बेटे को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलाने के लिए एकेडमी में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

रवींद्र जडेजा के कोच से सीखी क्रिकेट की बारीकियां

मोहित ने जामनगर के ‘क्रिकेट बंगला’ में कोच महेंद्र सिंह चौहान से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। चौहान ने भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को भी कोचिंग दी है।

मोहित ने शुरुआत में ऑफ स्पिन गेंदबाजी की थी। हालांकि, उनके लंबे कद और अच्छी रनिंग क्षमता को देखते हुए कोच ने उन्हें तेज गेंदबाजी आजमाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने मीडियम पेस गेंदबाजी पर भी काम किया।

अंडर19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मोहित की नाबाद 49 रन की पारी ने उनकी प्रतिभा और दबाव में खेलने की क्षमता दिखा दी है। इस प्रदर्शन के बाद युवा क्रिकेटर मोहित उल्वा पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रहेंगी। मोहित मैच के बाद से सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: