Tuesday, February 10, 2026
CrimeIndiaTrending

प्रसाद बोलकर 8वीं की बच्ची को खिला दिया नशीला लड्डू फिर बारी बारी से किया गैंगरेप, महीने के बाद जब हुआ पेट दर्द तो घरवालों के पैरो तले खिसकी जमीन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दरिंदगी की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल के ही कुछ लड़कों ने प्रसाद के नाम पर छात्रा को नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद धमकी मिलने के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही।

जानकारी के अनुसार छात्रा अपने गांव के स्कूल में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन स्कूल में जब शिक्षक मौजूद नहीं थे, तभी एक छात्र ने प्रसाद बताकर उसे लड्डू दिया। लड्डू खाने के बाद छात्रा की तबीयत खराब होने लगी। आरोप है कि इसके बाद कुछ छात्र उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए और उसके साथ गलत काम किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मामले में एक वयस्क के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद छात्रा को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डर के कारण छात्रा करीब दो महीने तक चुप रही। बाद में जब छात्रा के पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply