
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: ‘बिग बॉस 19’ खत्म हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. ये शो गौरव खन्ना ने जीता था जिसमें उन्हें बतौर प्राइज मनी 50 लाख रुपये की राशि मिली थी. लेकिन, अगर आपको ये लगता है कि एक्टर को ये पैसे मिल चुके हैं तो आप बिल्कुल गलत है. गौरव खन्ना को अभी तक पैसों का इंतजार है.
नहीं मिले अभी तक पैसे
इस बात का खुलासा एक्टर ने अपने यूट्यूब ब्लॉग में किया. जिसमें उनसे एक फैन ने पूछा कि क्या उन्हें प्राइज मनी मिल गई है. उसके साथ ही कार और जो कूपन जीते थे वो सब. इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- ‘सच बोलूं तो थोड़ा टाइम लगता है ये सब आने में. फ्रैंकली अभी तक नहीं मिला है. लेकिन,मुझे उम्मीद है कि जल्दी मिल जाएगा. एक प्रोसेस होता है जिसमें वक्त लगता है.’
टीवी में थोड़ा डिले होता है
गौरव ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपने इंटर्नल ऑडिट होते हैं. आ जाएगा…ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा. थोड़ा डिले होता है जो सही है. टीवी का बंदा हूं मैं और टीवी में थोड़ा डिले होता है.’
क्या बदला शो के बाद?
फैन ने गौरव से पूछा कि शो के बाद क्या बदला? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि अब कानपुर में उनके घर पर 50-60 लोग रोजाना आते हैं. लोग आकर कहते हैं कि उन्हें मेरा खेल बहुत पसंद आया. डिग्निटी और क्लास से खेला. लोग उन्हें इस शो के बाद और ज्यादा पहचानने लगे हैं. आपको बता दें,गौरव खन्ना ने बैक टू बैक दो रियलिटी शो जीते. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहला शो ‘मास्टर शेफ’ और दूसरा ‘बिग बॉस 19’. ‘बिग बॉस 19’ के बाद गौरव खन्ना ने यूट्यूब पर अपना चैनल ओपन किया है. वो डेली अपने फैंस से इस ब्लॉग के जरिए जुड़े रहते हैं.फिलहाल, फैंस उनके नए प्रोजेक्ट के ऐलान का वेट कर रहे हैं.






