Friday, March 13, 2026
CrimeIndiaTrending

मथुरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, रो-रोकर मां को सुनाई आपबीती, खेत में घसीटकर ले गए थे आरोपी!..

मथुरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, रो-रोकर मां को सुनाई आपबीती, खेत में घसीटकर ले गए थे आरोपी!..

यूपी के मथुरा में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना हुई है। इसके बाद लड़की ने अपनी मां को आपबीती सुनाई और फिर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मथुरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, रो-रोकर मां को सुनाई आपबीती, खेत में घसीटकर ले गए थे आरोपी!..

मथुरा: यूपी के मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों द्वारा लड़की को जबरन खेत में घसीटकर ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला मथुरा जिले में नौहझील थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में दो युवकों द्वारा नाबालिग लड़की से गैंगरेप हुआ। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर मांट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार सिंह का बयान भी सामने आया है।

संदीप ने बताया कि ये घटना शुक्रवार शाम की है, जिसके बारे में शिकायत रविवार को मिली। संदीप ने बताया कि लड़की अफने 7 साल के भाई के साथ जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और खेत में घसीटकर ले गया। इसी दौरान युवक का दोस्त भी वहां आ गया। दोनों युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।

कुछ समय बाद दोनों आरोपी लड़की को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह लड़की बाद में मौके से अपने घर पहुंची लेकिन इतना डरी हुई थी कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब मां ने लड़की से उसके गुमशुम रहने का कारण पूछा, तब जाकर लड़की ने आपबीती सुनाई।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

गौरतलब है कि रेप और गैंगरेप एक घिनौना अपराध है, जिससे जुड़े मामले आए दिन सामने आते हैं। इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है लेकिन उसके बावजूद ऐसे मामलों पर नकेल नहीं कस सकी है। सरकार को इस दिशा में और भी सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है, जिससे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और अन्य अपराधी इस तरह के अपराध करने से पहले सौ बार सोचें। पुलिस और प्रशासन को भी ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है। 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply