महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की तैयारी के बीच केंद्र सरकार ने परिसीमन से जुड़े विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी दी है. इन विधेयकों के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है, ताकि महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार हो सके.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर महिला आरक्षण को लेकर अपना संकल्प दोहराया है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से किया गया वादा पूरा करके रहेंगे और महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से उन्हें नहीं रोक पाएंगी.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह देश की हर महिला को भरोसा दिलाते हैं कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश कई दशकों से चल रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि वह खुद भी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास करने वालों में शामिल रहे हैं. कई महिलाओं ने उनसे मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया है. वहीं, कई बहनों ने पत्र लिखकर महिला आरक्षण से जुड़ी अपनी बातें और उम्मीदें उनके सामने रखी हैं.
We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it… https://t.co/ZT3TK71Psh
— Narendra Modi November 28, 2026
महिला आरक्षण लागू करने को लेकर सरकार की तैयारी
महिला आरक्षण को लागू करने के लिए केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया खत्म करना चाहती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया था. इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें रिजर्व करने का प्रावधान किया गया है.



