
मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर निगम के एक अधिकारी का थाईलैंड से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर अपनी पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस चखते नजर आ रहे हैं.
क्लिप में मरे हुए मगरमच्छ भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही मामला चर्चा में आ गया है, लेकिन अधिकारी की मुश्किलें सिर्फ इस अजीबोगरीब डिश तक सीमित नहीं हैं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उस अधिकारी की खूब चर्चा की जा रहा है तो आइए जानते हैं कि थाईलैंड मगरमच्छ का मांस चबाने वाला अधिकारी कौन हैं और इस पर क्या एक्शन होने की तैयारी चल रही है?
कब का है वीडियो, मगरमच्छ का मांस चबाने वाला अधिकारी कौन?
दरअसल, थाईलैंड घूमने का वीडियो अब सरकारी नियमों के उल्लंघन के आरोपों की वजह से अधिकारी के लिए परेशानी बन गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिकारी का नाम राजकुमार राठौर बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि विदेश जाने से पहले जरूरी अनुमति नहीं ली थी. उज्जैन नगर निगम के आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक, अधिकारी ने 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी ली थी, लेकिन छुट्टी के आवेदन में विदेश यात्रा का जिक्र नहीं किया था.
नियमों के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को विदेश यात्रा पर जाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होती है. नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है. फिलहाल, वायरल वीडियो के साथ-साथ अधिकारी की विदेश यात्रा से जुड़े नियमों की भी जांच की जा रही है.



