Featured Image

Churu Road Accident: चूरू l राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सादुलपुर क्षेत्र में ददरेवा और न्यांगली गांव के पास ट्रोले और कार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी. जबकि सात माह की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है.

देवी के दर्शन करने जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सादुलपुर क्षेत्र में ददरेवा और न्यांगली गांव के पास शनिवार सुबह 8.30 बजे हादसा हुआ है. मृतक तारानगर क्षेत्र के सोमसीसर गांव के रहने वाले थे. सभी एक ही परिवार के लोग थे और कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे. बताया जा रहा है परिवार गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में देवी के दर्शन करने जा रहा था.

कैसे हुआ हादसा

इसी बीच ददरेवा और न्यांगली गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टक्कर इतना जोरदार था एक्सीडेंट के समय तेज धमाका सुनाई दिया था. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी.

6 लोगों की मौत

सूचना के बाद सादुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. लेकिन तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि सात माह की एक बच्ची बच गयी. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसका इलाज जारी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चूरू रेफर किया गया है. वहीँ, मृतकों के शवों को सादुलपुर के उप जिला अस्पताल लाया जा रहा है.

वहीं, पुलिस भी घटना की जांच में जुट गयी है. हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है. ट्रक और कार की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है.