Rajasthan BJP Leader Attack: राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता से मारपीट करने का मामला सामने आया है. यहां के सुल्तानपुर के बीजेपी नेता कृष्ण शर्मा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि उनके दोनों हाथ, पैर और चेहरे पर 10 फ्रेक्चर हो गए. उनके नाक की हड्डी टूट गई. इसकी वजह से उनको सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. वो 11 दिनों से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं. चुनावी रंजीश में उनको बूरी तरह से पीटा गया. घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है.

17 नवंबर को रात 11 बजे कृष्ण शर्मा अपने रेस्टोरेंट से घर आ रहे थे. रास्ते में कार सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. फिर वो जब गाड़ी से बाहर निकले तो उनपर लोहे की रॉड सरियों पाइप और लाठियों से हमला बोल दिया. उनके भाई रेस्टोरेंट बंद करके लौट रहे थे. उन्होंने उनको अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी विनीत शर्मा और उसके भाई दिलीप उर्फ कालू की गिरफ्तारी की है.
विनीत बीजेपी से जुड़ा है और हिस्ट्रीशीटर है
विनीत बीजेपी से जुड़ा है और हिस्ट्रीशीटर है. वो सुल्तानपुर पालिका की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष हेमलता का पति है. उस पर 17 मामले दर्ज हैं. दिलीप कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. उस पर 8 केस दर्ज हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 6 हमलावर पहले ही पकड़े जा चुके हैं. परिजनों ने बताया कि कृष्ण पहले विनीत के साथ थे, लेकिन बाद में दोनों में चुनावी रंजिश हो गई. इस हमले में कृष्ण शर्मा की घुटने की कटोरी टूट गई. दाएं हाथ में कोहनी से कलाई के बीच की दोनों हड्डियां टूट गईं.
पूरा निचला हिस्सा बुरी तरह फ्रैक्चर हुआ
पूरा निचला हिस्सा बुरी तरह फ्रैक्चर हुआ. बाएं हाथ की हथेली के पीछे की 5 हड्डियों में से 4 टूट गईं. हथेली का ढांचा बिखर गया. सभी हड्डियों में वायरिंग हुई. बाएं पैर की फीमर टूट गई. इसके टूटने से चलना असंभव हो जाता है. नाक की हड्डी का फ्रैक्चर के कारण ऑपरेशन करना पड़ा. चेहरे पर कई कट और घाव थे, जिनकी सर्जरी की गई. वहीं इस मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.



