कॉफी के बिना कुछ लोगों की सुबह नहीं होती है तो कुछ को ये बिल्कुल पसंद नहीं. जिनको कॉफी अच्छी नहीं लगती है उन्हें भी ब्लैक कॉफी को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. ये लिवर के फैट को हटाने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती है, जिससे फैट बर्न होने लगता है और वजन घटाने में मदद मिलती है. इसपर कई तरह की रिसर्च भी सामने आ चुकी हैं.

एक्सपर्ट भी कहते हैं कि ब्लैक कॉफी आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है. इस आर्टिकल में जानेंगे ब्लैक कॉफी के और कितने फायदे होते हैं और इसे आप किस तरह से अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
कॉफी के न्यूट्रिएंट्स?
के मुताबिक, एक कप ब्लैक कॉफी से आपको 2 कैलोरी, 96 मिलीग्राम कैफीन, डेली जरूरत का 14 प्रतिशत राइबोफ्लेविन, 3 प्रतिशत नियासिन, 3 प्रतिशत थायमिन, 3 प्रतिशत पोटेशियम होता है. इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल भी होते हैं, जिसमें से एक क्लोरोजेनिक एसिड है. ये सूजन से लड़ने और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
ब्लैक कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि ये आपकी हेल्थ में सुधार कर सकती है. इंस्टिट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपाटोबिलियारी साइंसेज के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर शुभम वात्सय ने ब्लैक कॉफी के फायदे से लेकर इसे पीने के तरीके के बारे में भी डिटेल के साथ जानकारी दी है. तो चलिए जान लेते हैं.
ब्लैक कॉफी के हैं ढेरों फायदे
डॉक्टर शुभम वात्स्य कहते हैं कि कॉफी एक ऐसा जहर है जो आपको जिंदगी दे सकता है. इसमें फ्लेवोनॉयड्स और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके हार्ट के लिए अच्छे होते हैं. आपके ब्रेन के लिए भी फायदेमंद रहते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा ये लिवर को हेल्दी रखने के लिए भी बहुत पावरफुल मानी जाती है. डॉक्टर का कहना है कि अगर आप ब्लैक कॉफी को सही तरह से लेते हैं तो ये बेहद फायदेमंद है.
कॉफी को कैसे करें डाइट में शामिल?
डॉक्टर शुभम वात्स्य का कहना है कि आप कॉफी की शुरुआत बहुत कम मात्रा से करिए. हर रोज 10 दिनों तक सिर्फ 2 सिप लें. इसके बाद ग्यारहवें दिन 4 सिप लेना शुरू करें. इसी तरह से आप डोज को बढ़ाते जाएं 21वें दिन 6 सिप, और फिर ऐसे ही 8 सिप, जितना की आप पी सकते हैं.
View this post on Instagram
इन बातों का रखें ध्यान
कई बार लोगों को लगता है कि कॉफी पीने से हमारी नींद खराब न हो जाए. आप शाम को 4 बजे से पहले ही कॉफी पी लें. आप 3 से 4 कप इसे पी सकते हैं. बस इस कॉफी में आपको चीनी या फिर दूध बिल्कुल भी एड नहीं करना है. पानी को गर्म करें और कॉफी पाउडर मिलाएं. बस पी लें. इसे आप फ्रीज में रख दें आइस कॉफी बनाकर पिएं.



