Himachal Se: आजकल घरों को महकाने के लिए बाजार में मिलने वाले एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और अन्य एलर्जी संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को दिक्कत हो सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके लिए घर को खुशबूदार और ताजा बनाए रखने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नेचुरल चीजों का इस्तेमाल
घर पर नेचुरल फूलों से घर को महकाया जा सकता है। इसके लिए फ्लावर वास में गुलाब, मोगरे या लिली जैसे फूलों को रख सकते हैं। इससे घर में खुशबू फैल जाएगी और मन भी शांत रहेगा। इन्हें आप बेडरूम, लिविंग रूम या डाइनिंग टेबल पर सजाकर रख सकते हैं। घर को खूबसूरत दिखाने के साथसाथ ये फूल घर को खुशबूदार भी बनाए रखेंगे।
इंडोर प्लांट्स
घर पर पीस लिली, स्नेक प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधों को लगाया जा सकता है जो हवा को साफ रखने में मदद करते हैं। इन्हें आप लिविंग रूम या खिड़की के पास रख सकते हैं। इसके अलावा खुशबूदार फूलों के पौधों को लगाया जा सकता है जो नेचुरल एयर फ्रेशनर का काम करेंगे।
एसेंशियल ऑयल
अगर आपको घर में हल्की खुशबू पसंद है तो एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में लैवेंडर, रोज या लेमनग्रास की कुछ बूंदें मिलाएं और स्प्रे बोतल में भर लें। इसे कमरों के पर्दों, कुशन या कोनों में स्प्रे कर सकते हैं। इससे घर नेचुरल फ्रेशनर की तरह महकने लगेगा।
मोमबत्ती का उपयोग
घर पर केमिकल रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में खुशबूदार मोमबत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। इससे घर को एस्थेटिक लुक भी मिलेगा और माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
कपूर का इस्तेमाल
किचन में डस्टबिन से बदबू आने लगती है तो ऐसे में कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी पुराने बर्तन को गर्म करके उसमें कपूर डालें। इसे किचन में रखें, जिससे इसकी खुशबू धीरेधीरे पूरे घर में फैल जाएगी।
घर की सफाई
घर को फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है। किचन, बाथरूम और डस्टबिन की समयसमय पर सफाई करें जिससे बदबू नहीं फैलती और घर फ्रेश बना रहता है। अगर आप केमिकल के बिना घर को खुशबूदार बनाना चाहते हैं तो इन आसान तरीकों को अपना सकते हैं। इनसे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ता।



