Himachal Se: लखनऊ: यूपी में इस वक्त बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रहा है। यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक साथ बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दोनों पार्टियों के 51 नेताओं ने एक साथ ओमप्रकार राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ज्वाइन कर लिया है। वहीं सपाबसपा के 51 नेताओं के सुभासपा में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इसके अलावा ओमप्रकार राजभर ने मुसलमानों को लेकर राजा भैया के बयान को सही ठहराया।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश जितना भी पीडीए का नारा लगा लें, अब इस जन्म में तो सपा की सरकार नही बनने वाली है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा का तो ये हाल है कि ‘न खाता न बही, जो अखिलेश कहें वही सही’। इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों को लेकर दिए गए राजा भैया के बयान को भी सही बताया है। राजा भैया ने एक कार्यक्रम में कहा था कि आज जितने भी मुस्लिम आज दिखाई दे रहे हैं यह सभी पूर्व में हिंदू थे। उन्होंने दबाव और प्रलोभन में धर्म बदलने वालों को कायर और लालची तक कह डाला है।
सुभासपा में शामिल नेताओं की लिस्ट



