Friday, July 18, 2025
Politics

पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने यहां से लिया चुनाव लडने का फैसला! भाजपा के ही इस नेता से होगी टक्कर

पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने यहां से लिया चुनाव लडने का फैसला! भाजपा के ही इस नेता से होगी टक्कर
पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने यहां से लिया चुनाव लडने का फैसला! भाजपा के ही इस नेता से होगी टक्कर

मेरठ: देश के सबसे बड़े वीआईपी और वीवीआईपी की सदस्यता वाले कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली के जिस चुनाव में राष्ट्रपति बनने से पहले रामनाथ कोविंद भी जिससे हारे, उस सचिव प्रशासन के पद पर वेस्ट यूपी के बड़े सियासी चेहरे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने ताल ठोकी है। भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से संजीव बालियान का मुकाबला होगा। यह चुनाव भाजपा बनाम भाजपा होगा। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी का 25 साल से इस पद पर कब्जा है।

दरअसल, कांस्टिट्यूशन क्लब के सचिव प्रशासन और 11 सदस्य पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होना है। तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। लोकसभा के स्पीकर क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं। अध्यक्ष के बाद सचिव प्रशासन का पद सबसे ताकतवर माना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लाल कृष्ण आडवाणी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश भर के मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद क्लब के सदस्य हैं। करीब 1300 वोटर हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी 25 साल से पद पर बने हैं। वह तीन बार यह चुनाव जीते, दो बार से वह निर्विरोध चुने गए।

तीन चुनाव में 1998 में रामनाथ कोविंद (बाद में राष्ट्रपति बने), 2009 में विजय गोयल (भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री) और 2014 में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (दिल्ली के सीएम रहीं शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद) को रूडी हरा चुके हैं। 2025 के चुनाव में भाजपा नेता मुजफ्फरनगर के सांसद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रूडी को चुनौती दे रहे हैं। फिलहाल सचिव कल्चर के पद पर तिरुचि शिवा, सचिव खेल राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष एपी जितेंद्र रेड्डी निर्विरोध चुने जा चुके हैं, परिणाम घोषित होना बाकी है।

25 साल से सचिव प्रशासन के पद पर काबिज रूडी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पेशे से कमर्शियल पायलट हैं। दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्हें चुनौती देने वाले डॉ. संजीव बालियान भी केंद्रीय मंत्री रहे। दो बार मुजफ्फरनगर से सांसद रहे। पशु चिकित्सक हैं।

इन पदों पर भी चुनाव होगा
कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 सीटें पर 14 उम्मीदवार हैं। इनमें हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे सांसद रोहतक दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व राज्यसभा सांसद, भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, उद्योगपति और पूर्व सांसद नवीन जिंदल, पूर्व सांसद सपा नेता मुलायम सिंह परिवार के युवा चेहरा अक्षय यादव, कांग्रेस नेता पंजाब के जसबीर गिल, हावड़ा सांसद प्रसून बनर्जी, बीजेडी के कालिकेश सिंह देव, आरएसपी केरल के एन.के. प्रेमचंदन, शिवसेना के रंगा आप्पा बारणे, पूर्व हॉकी खिलाड़ी कांग्रेस नेता असलम शेर खान, राज्यसभा सदस्य भाजपा नेता अनूप सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद भाजपा के प्रदीप गांधी, वीएसआर कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य आंध्र प्रदेश कृष्ण प्रसाद टेन्नेटी और प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply