: बिहार के बक्सर जिले में  बारातियों से भरी उत्तर प्रदेश की एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार ) दी। हादसे में दूल्हे के 4 दोस्तों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में NH319A पर हुआ, जहां बारात में शामिल होने जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली, कई बार पलटी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार 4 युवकों और बाइक सवार 3 युवकों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भतौरा गांव के रहने वाले थे। सभी बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित विशुनपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सोनपा गांव के पास उनकी कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बाइक पर तीन युवक सवार थे।

टक्कर के बाद कई बार पलटी कार

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार ) करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। बाइक से टकराने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क पर अनियंत्रित होकर हवा में उछली और 56 बार पलटते हुए सड़क किनारे पानी से भरे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे को पार कर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे अरुण कुमार का बायां पैर शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए।

चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

हादसे ) की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने दरवाजे तोड़े। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में गाजीपुर और बक्सर के युवक शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 

बादल कुमार भतौरा, गाजीपुर

इरफान अंसारी भतौरा, गाजीपुर

अरबाज अली भतौरा, गाजीपुर

दिव्यांशु ठाकुर भतौरा, गाजीपुर

अरुण कुमार उतरौली, गाजीपुर

शुभम कुमार बक्सर

शिवम कुमार बक्सर

इनमें से अरुण कुमार अपने मामा के घर घूमने आया था। वहीं, कार में सवार युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

दो महीने पहले ही खरीदी थी सेकेंड हैंड कार

भतौरा गांव के प्रधान अजीत सिंह के मुताबिक, कार छांगुर कुमार उर्फ सतेंद्र चला रहा था। उसने करीब दो महीने पहले ही सेकेंड हैंड आई20 कार खरीदी थी। हादसे के बाद से चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: