Friday, March 27, 2026
Health

सिर्फ जिम और हेल्दी डाइट से नहीं सुधरेगी फिटनेस, ये बुरी आदत आपकी मेहनत पर फेर सकती है पानी!..

सिर्फ जिम और हेल्दी डाइट से नहीं सुधरेगी फिटनेस, ये बुरी आदत आपकी मेहनत पर फेर सकती है पानी!..
सिर्फ जिम और हेल्दी डाइट से नहीं सुधरेगी फिटनेस, ये बुरी आदत आपकी मेहनत पर फेर सकती है पानी!..

#HumFitTohIndiaHit बिजीलाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से फिट रहना बहुत ही मुश्किल है. आज के यंग लोग अपनी डाइट और वर्कआउट पर ध्यान दे रहे हैं. लेकिन क्या रोजाना जिम जाकर वर्कआउट करना और हेल्दी डाइट लेना काफी है? एक्सपर्ट का कहना है कि वर्कआउट और हेल्दी डाइट के साथ 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है. नींद की अनदेखी करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एशियन हॉस्पिटल की हेड डायटिशियन कोमल मलिक से जानते हैं नींद सेहत और फिटनेस के लिए जरूरी क्यों है?

नींद है बेहद जरूरी
फिट रहने के लिए जिम जाकर वर्कआउट करना और हेल्दी डाइट का सेवन जितना जरूरी है, उतनी ही नींद भी जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार इंसान को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. नींद लेने से शरीर खुद को रिपेयर करता है. नींद पूरी होने से दिमाग को आराम मिलता है.

नींद की कमी
नींद की कमी होने पर हार्मोनल असंतुलन, वजन बढ़ना, थकान और मानसिक तनाव जैसी समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार नींद की कमी होने पर शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन्स पर असर पड़ता है. नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे इंसान ज्यादा खाने लगता है. जिससे वजन बढ़ सकता है.

फिटनेस के लिए बैलेंस है जरूरी
आज के समय में फिट रहना बहुत ही मुश्किल है. खासकर दिल्ली जैसे शहरों में फिटनेस का सफर आसान नहीं है. मिलावटी फूड्स और बढ़ता प्रदूषण कहीं ना कहीं हमारी फिटनेस पर असर डालता है. एक्सपर्ट के अनुसार फिट रहने के लिए बैलेंस और हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है. बैलेंस डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स बेहद जरूरी है. कुछ लोग फिट रहने के लिए कम खाते हैं जो कि गलत आदत है.

कम खाने से शरीर कमजोर हो सकता है, इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है. फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए, डाइट में आप सब्जियां, फल, अनाज और 8 से 9 गिलास पानी पिएं.

रोजाना 30 मिनट करें वर्कआउट
रोजाना कम से कम 30 मिनट वर्कआउट करना चाहिए. वर्कआउट में आप योग, जॉगिंग और जिम में वर्कआउट कर सकते हैं. एक्सरसाइज करने से ना केवल वजन कंट्रोल रहता है, बल्कि मांसपेशियां मजबूत होती है. यह मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है. अगर आप वर्कआउट करते हैं लेकिन नींद का ध्यान नहीं देते हैं तो आपको मनचाही फिटनेस नहीं मिल पाएगी. फिटनेस के लिए तीनों चीजों का बैलेंस बेहद जरूरी है.

इस आदत में करें सुधार
आज के डिजिटल युग में लोग देर रात तक जागते हैं और अगले दिन सुबह देर से उठते हैं. ऐसे में उनका पूरा रूटीन खराब हो जाता है. जिसका सीधा असर उनकी डाइट और वर्कआउट पर पड़ता है. हेल्दी रहने के लिए फिक्स रूटीन बेहद जरूरी है. फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply