भारत में 44 एक्‍सप्रेसवे और 600 हाईवे हैं. ये देश में लम्‍बी दूरी के यातायात को सुगम बना रहे हैं, लेकिन एक हाईवे ऐसा भी है जिसे भारत की लाइफलाइन कहा जाता है. इसका नाम नेशनल हाईवे 44 यानी NH44 है. यह देश के प्रमुख शहरों और राजधानियों से होकर गुजरता है. इसके साथ ही यह लोगों की आवाजाही के साथ व्‍यापार, पर्यन और देश के आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ाता है. जानिए, यह हाईवे क‍ितना लम्‍बा है और क‍ितने शहरों से हाेकर गुजरता है. फोटो: PTI

हाईवे क‍ितना लम्‍बा… उत्‍तर भारत को दक्ष‍िण भारत से जोड़ने वाला NH44 जम्‍मूकश्‍मीर के श्रीनगर से लेकर तमिलनाडु के कन्‍याकुमारी तक फैला हुआ है. यह हाईवे 3,745 क‍िलोमीटर तक फैला हुआ है. यही वजह है कि इसे भारत की जीवनरेखा के रूप में भी जाना जाता है. फोटो: PTI

क‍ितने राज्‍यों से गुजरता है… नेशनल हाईवे 44 कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुज़रता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल है. फोटो: PTI

कितने शहरों को जोड़ता है….नेशनल हाईवे 44 श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, नागपुर, हैदराबाद, कुरनूल, बेंगलुरु, सलेम, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है. यूं ही नहीं इसे भारत की लाइफलाइन कहा जाता है. फोटो: PTI

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 क्‍यों महत्‍वपूर्ण है… NH 44 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के कई क्षेत्रों को जोड़ता है. यह बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय भी कम करता है और राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करता है. फोटो: PTI