
Agran Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेटी के लव मैरिज करने से नाराज परिवार ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी सच्चाई जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए. पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपनी ही 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. आरोप है कि पिता ने अकेले ही रस्सी से गला दबाकर बेटी को मार डाला. शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया. वहीं हत्याकांड में शामिल फरार मां और भाई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
पूरा मामला आगरा के जैतपुर कस्बे का है. पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को ऑनर किलिंग के नजरिये से भी जांच रही है और पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी मां और भाई की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेटी अंकिता ने 23 फरवरी 2026 को परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान से कोर्ट मैरिज की थी. शादी की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में लगातार विवाद चल रहा था. खासतौर से पिता बेटी अंकिता से बहुत नाराज थे. वह चाहते थे कि रिश्ता खत्म करके बेटी वापस आ जाए तो दोबारा उसकी शादी करा देंगे.
पड़ोसियों से भी था जान का खतरा
अंकित की मानें तो उसने पड़ोसियों से भी अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी. सोमवार (03 अगस्त, 2026) को घर के भीतर से अंकिता के चीखने की आवाज सुनाई दी तो पड़ोसी भी डर गए. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. आरोपित पिता विमल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा हा है कि विमल शर्मा चाहते थे कि बेटी अंकिता पति को छोड़कर वापस घर आ जाए तो उसकी दोबारा शादी करा देंगे. वहीं, अंकिता का साफतौर पर कहना है कि उसने लव मैरिज की है और वापस घर नहीं लौटेगी.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।


