Mokama MLA Daughter Wedding: बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी के शादी कार्ड को लेकर दिए गए ​बयान के बाद चर्चा में हैं। शादी का निमंत्रण देते हुए वे बोले बेटी की शादी में हिंदुस्तानपाकिस्तान, जहां से भी लोग आना चाहें, आएं। उन्होंने बेटी शिवांगी की शादी का कार्ड दिखाते हुए सभी को न्योता दिया है।

इस दौरान नीतीश कुमार , लालू यादव समेत पक्षविपक्ष के सभी नेताओं को बुला रहे हैं। आपको बता दें बेटी की शादी में 4 लाख मेहमानों  के खाने का इंतजाम किया गया है। साथ ही इसमें 150 से ज्यादा डिशेस बनाई जाएंगीं।

अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख मेहमानों के खाने का इंतजाम, 150 से ज्यादा डिश होंगी

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित पक्ष और विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। अनंत सिंह ने शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह खुद अपने दोस्तों और परिचितों के घर जाकर उन्हें न्योता देंगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से शादी में शामिल होने की अपील भी की।

शादी में 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था

अनंत सिंह के मुताबिक, बेटी की शादी में करीब 4 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है। मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि शादी में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को वह पहले ही शादी का निमंत्रण दे चुके हैं। शादी में घुड़सवारी समेत कई विशेष आयोजन भी किए जाएंगे।

सोनू सूद और पवन सिंह समेत कलाकारों को न्योता

शादी में फिल्म और संगीत जगत की कई जानीमानी हस्तियों को भी बुलाया जाएगा। अनंत सिंह ने बताया कि करीब तीन दर्जन कलाकारों को निमंत्रण देने की तैयारी है। इनमें अभिनेता सोनू सूद, सांसद और गायक मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह सहित कई नाम शामिल हैं।

पैतृक गांव लदमा में सज रहा भव्य मंडप

शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसके लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में भव्य मंडप तैयार किया जा रहा है। परिवार में शादी से जुड़ी पूजापाठ और दूसरी रस्मों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। पूरे गांव में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।

दीपावली मनाने को लेकर कही यह बात

दीपावली मनाने से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने त्योहार के बारे में सुना है, लेकिन वह खुद दीपावली नहीं मनाते हैं। उन्होंने कहा, “हम दीपावली नहीं मनाते हैं।” फिलहाल उनका पूरा ध्यान बेटी की शादी की तैयारियों और मेहमानों को निमंत्रण देने पर है।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।