भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और जुलाई 2026 में इसका असर साफ दिखाई दिया. वाहन रजिस्ट्रेशन पोर्टल वाहन के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में देशभर में 31,788 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ. यह पिछले साल जुलाई 2025 के मुकाबले करीब 82% ज्यादा है. उस समय केवल 17,509 इलेक्ट्रिक कारें ही बिकी थीं.

इस तेजी के बीच टाटा मोटर्स ने एक बार फिर भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी नंबर1 की पोजीशन बरकरार रखी है. कंपनी ने जुलाई 2026 में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 6,728 यूनिट था. यानी टाटा की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई. जुलाई में बिकी हर 100 इलेक्ट्रिक कारों में से लगभग 43 कारें टाटा की थीं, जिससे कंपनी की मजबूत पकड़ साफ नजर आती है.
टाटा के पास सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार
टाटा की इस सफलता के पीछे उसकी बड़ी और मजबूत EV रेंज है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी के पास पहले से Nexon.ev, Punch.ev, Curvv.ev और Harrier.ev जैसे मॉडल मौजूद हैं. हाल ही में कंपनी ने Tiago EV और Sierra EV को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है. अलगअलग कीमतों में उपलब्ध इन मॉडलों की वजह से कंपनी ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में सफल रही है. इसके अलावा एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पेट्रोलडीजल की बढ़ती कीमतों और पुराने पेट्रोल वाहनों में E20 ईंधन को लेकर उठी चर्चाओं ने भी लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ाया है.
महिंद्रा की बड़ी छलांग
दूसरी ओर टाटा के लिए मुकाबला पहले से ज्यादा कठिन होता जा रहा है. महिंद्रा जुलाई में 7,677 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 125% की शानदार बढ़ोतरी हुई है. महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं, जिससे कंपनी तेजी से टाटा के करीब पहुंच रही है. तीसरे नंबर पर JSW MG मोटर रही रही, जिसने जुलाई में 5,642 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन किया. इस बीच मारुति सुजुकी ने भी इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है. पिछले साल तक कंपनी के पास कोई इलेक्ट्रिक कार नहीं थी, लेकिन अब उसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara की मदद से जुलाई 2026 में 1,590 यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ.
इन कंपनियों की भी बिक्री बढ़ी
वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भी तेजी से भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना रही है. कंपनी ने जुलाई में 1,478 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन किया. वहीं, BYD की बिक्री 21% बढ़कर 742 यूनिट तक पहुंच गई. किआ इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी की EV बिक्री एक साल में सात गुना से ज्यादा बढ़कर 464 यूनिट हो गई. कंपनी ने हाल ही में Syros EV लॉन्च की है, जिससे आने वाले महीनों में उसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है. दूसरी ओर, हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों का प्रदर्शन लगभग स्थिर रहा. कंपनी ने जुलाई में 565 यूनिट का रजिस्ट्रेशन किया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 719 यूनिट था. हुंडई जल्द ही भारतीय बाजार के लिए एक नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.



