भारत में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा TVS मोटर कंपनी को मिला है. कंपनी ने जुलाई 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है. VAHAN के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में TVS के 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर रजिस्टर हुए, जो कंपनी के इतिहास में एक महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

इससे पहले TVS ने मार्च 2026 में 51,781 इलेक्ट्रिक वाहनों का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब जुलाई में पीछे छोड़ दिया गया है. लगातार बढ़ती मांग के कारण TVS भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी बनी हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दूसरे स्थान पर बजाज ऑटो रही, जिसने जुलाई में 45,592 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया. वहीं Ather Energy ने 30,324 यूनिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

TVS की कुल में 38% की बढ़ोतरी

केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर ही नहीं, बल्कि TVS की कुल बिक्री में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली. कंपनी ने जुलाई 2026 में 6,29,675 वाहनों की होलसेल की, जबकि जुलाई 2025 में यह संख्या 4,56,350 यूनिट थी. यानी कंपनी की कुल बिक्री में 38% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अगर सिर्फ दोपहिया वाहनों की बात करें, तो TVS ने जुलाई में 6,03,138 बाइक और स्कूटर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 38% ज्यादा हैं. घरेलू बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. भारत में TVS ने 4,37,394 दोपहिया वाहन बेचे, जो एक साल पहले की तुलना में 42% अधिक हैं.

ढाई गुना बढ़ी बिक्री

सबसे ज्यादा तेजी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में देखने को मिली. कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 158% बढ़कर 60,934 यूनिट पहुंच गई. पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा केवल 23,605 यूनिट था. इससे साफ है कि भारत में लोग तेजी से पेट्रोल स्कूटर छोड़कर इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर बढ़ रहे हैं.

विदेशों में भी मजबूत मांग

विदेशी बाजारों में भी TVS का कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है. कंपनी की कुल अंतरराष्ट्रीय बिक्री 29% बढ़कर 1,84,264 यूनिट हो गई. वहीं विदेशों में दोपहिया वाहनों की बिक्री 27% बढ़कर 1,65,744 यूनिट रही, इसके अलावा कंपनी ने जुलाई में 26,537 थ्रीव्हीलर भी बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 51% ज्यादा हैं.