Thursday, March 12, 2026
Gazab

1 नंबर से फेल, भाई की मौत ने तोड़ा, फिर भी… दुख-दर्द को पछाड़कर IAS बन ही गए अर्पित

1 नंबर से फेल, भाई की मौत ने तोड़ा, फिर भी… दुख-दर्द को पछाड़कर IAS बन ही गए अर्पित
1 नंबर से फेल, भाई की मौत ने तोड़ा, फिर भी… दुख-दर्द को पछाड़कर IAS बन ही गए अर्पित

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले अर्पित गुप्ता ने भारी चुनौतियों का सामना करते हुए 24 साल की उम्र में IAS अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया है।

IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद अर्पित ने 2020 में अपना पहला UPSC प्रयास दिया। प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के दौरान उन्हें तेज बुखार और चिकन पॉक्स हो गया था। गंभीर बीमारी के बावजूद उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन उन्हें 735 अंक मिले और वे जनरल कैटेगरी की कटऑफ (736 अंक) से मात्र 1 नंबर पीछे रह गए, जिससे उनका इंटरव्यू छूट गया।

दूसरे प्रयास की तैयारी के दौरान अर्पित के चचेरे भाई का निधन हो गया। इस बड़े व्यक्तिगत नुकसान और दुख के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। मेहनत के दम पर उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 54 हासिल की और IAS बनने का सपना पूरा किया। उनका मानना है कि असफलता को किस्मत का दोष नहीं मानना चाहिए, बल्कि अपनी तैयारी को बेहतर करना चाहिए।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply