दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के आह्वान के बाद 10 अक्टूबर को भारी संख्या में लोगों ने आने की कोशिश की. वहीं पुलिस की तरफ से प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं थी. कई तरह के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. एक वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पीटते हुए नजर आए.

ऐसे में शनिवार को प्रोटेस्ट का ही एक वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा,”देश की राजधानी, शर्म से हुई पानीपानी! ये है भाजपाई नारी वंदन का सच निंदनीय!”

देश की राजधानी, शर्म से हुई पानीपानी!

ये है भाजपाई नारी वंदन का सच।

निंदनीय! https://t.co/V201CyzWlH

— Akhilesh Yadav October 11, 2026

राहुल गांधी ने क्या कहा?

वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रोटेस्ट और वीडियो पर कहा, “मेरी बात याद रखिएगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जो मैं कह रहा हूं उसे याद रखें, आप देखेंगे. ज्ञानेश कुमार, अमित शाह ने इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है, इस देश की आत्मा और दिल पर हमला किया है.
और विपक्ष तथा इस देश के युवाओं को न्याय मिलेगा. मेरी बात याद रखिएगा. जो मैं कह रहा हूं उसे याद रखें, आप देखेंगे कि जिन युवाओं पर हमला हुआ, इस देश के युवाओं को दिल्ली में और पूरे विपक्ष को न्याय मिलेगा.”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश, “फिलहाल खबरों में ज्ञानेश छाए हुए हैं, लेकिन तीन महीने पहले NTA के ही चलते युवाओं के विरोध आंदोलन की शुरुआत हुई थी. शिक्षा से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट के आधार पर NTA को लेकर हमारा यह बयान है. ये रिपोर्ट अभीअभी राज्यसभा के सभापति को सौंपी गई है.”

आज भी है प्रोटेस्ट का कॉल

हज़ारों लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए रविवार को दिल्ली में एक और दौर के विरोधप्रदर्शन का आह्वान किया है. युवा और छात्र संगठनों के नेताओं ने अपनी सभी मांगें पूरी होने तक विरोधप्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है.