प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है और उन्होंने मृतकों के परिजनों को दोदो लाख रुपए और घायलों को 5050 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. शनिवार शाम उत्तर कोलकाता में एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने के बाद मची भगदड़ में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 घायल बताए जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है. पीएम मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

The Prime Minister has announced an exgratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000.

— PMO India October 17, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई. राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने रविवार के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

अभीअभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा। माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

— Amit Shah October 17, 2026

प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है राज्य सरकार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. नबीन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है. उन्होंने कहा, कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जनहानि की दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है. मां दुर्गा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें. प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत पर शनिवार को शोक जताया और हादसे की निष्पक्ष जांच की की मांग की.कांग्रेस नेताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा मुहैया कराने के साथ ही इस हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों.

हम सरकार के साथ पूरा सहयोग करेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. अभी इसमें राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि हम सरकार के साथ पूरा सहयोग करेंगे. हमारे स्वयंसेवक बचाव कार्य में लगे हुए हैं. लाल बाजार में कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं है, स्थानीय लोगों ने ये बात बताई है.

उन्होंने कहा कि जब एक पंडाल को क्लीयरेंस मिलता है तो वो क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, NOC आदि कहां है? मुख्यमंत्री जब पंडाल का उद्घाटन करते हैं तो उससे पहले उन्हें पूरी जांच भी करनी चाहिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है. ये बहुत दुखद घटना है. मैं चाहता हूं कि सरकार को सोचना चाहिए और मुआवजा देना चाहिए और पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियां भी देनी चाहिए.

युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य चला रहा प्रशासन

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने भी कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागन में हुई दुखद भगदड़ से गहरा दुख हुआ है.स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य चला रहा है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.मैं प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए, तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.