Delhi Accident Case: दिल्ली में सड़क हादसे में हुई साहिल नाम के युवक की मौत पर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उसे बोर्ड परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।

Delhi Accident Case: दिल्ली में पिछले हफ्ते स्कॉर्पियो कार से टक्कर के चलते 22 साल के साहिल धनेश्रा की मौत हो गई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 3 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुए इस सड़क हादसे के मृतक साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जो इस बात का संकेत है कि उसका एक्सीडेंट कितना जोरदार हुआ होगा। दूसरी ओर साहिल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की।
साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं थी, जिसके चलते उसके दिमाग में काफी खून बह गया था। उसकी पसलियां टूट गईं थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इसी वजह से मौके पर ही साहिल की मौत हो गई। यह सड़क हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार से हुआ, जिसे कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था, जबकि उसकी बहन रील बनाने में व्यस्त थी।
सोशल मीडिया पर मां की भावुक अपील
मृतक साहिल की मां इन्ना मकान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने बेटे साहिल धनेश्रा को खो दिया, जो 22 साल का एक प्रतिभाशाली लड़का था, उसे मैंने 23 साल तक अकेले एक मां के रूप में पाला। उसकी बेरहमी से एक स्कॉर्पियो कार से हत्या कर दी गई… ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसकी बहन कार में रील बना रही थी जबकि वह तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।”
बेहोशी की हालत में लाया गया था अस्पताल
दूसरी ओर इस केस को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक को दुर्घटना के बाद 3 फरवरी को बेहोशी की हालत में इंदिरा गांधी अस्पताल लाया गया था और दोपहर 1.54 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?
साहिल के शव का पोस्टमार्टम दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में हुआ था। उसकी रिपोर्ट में सामने आया कि साहिल को दुर्घटना में कई चोटें आई थीं। उनके पेट, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कट और खरोंचें थीं, एक हाथ टूटा हुआ था, कई पसलियां टूटी हुई थीं, जिगर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसके चलते मस्तिष्क में ज्यादा खून बह गया था।
क्या है हादसे की पूरी कहानी?
हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें 3 फरवरी को सुबह लगभग 11.57 बजे दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी और एक मोटरसाइकिल शामिल थीं। मोटरसाइकिल चालक की पहचान साहिल के तौर पर हुई, जो कि मौके पर मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि स्कॉर्पियो विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई और उसके बाद सड़क पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर से जा टकराई।
पुलिस ने बताया कि घायल टैक्सी चालक अजीत सिंह को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया। स्कॉर्पियो ड्राइवर की पहचान 17 साल के एक लड़के के रूप में हुई है, जो कि कथित तौर पर बिना किसी ड्राइविंग लाइसेंस के कार चला रहा था। उसे ज्यूविनाइल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में 10 फरवरी को उसे अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई थी। तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।
मेंटल कंडीशन सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित पांच साल की बच्ची इनिका को झूला झूलने से रोकने के कारण लगातार आचोलनाओं का सामना करने के बाद अब सुंदर नर्सरी मैनेजमेंट ने माफी मांगी है। मैनेजमेंट की ओर से इनिका के अभिभावकों को ओपन लेटर लिखा गया है और घटना पर अफोसोस जताते हुए माफी मांगी गई। साथ ही यह वादा किया गया कि पार्क को सभी बच्चों के लिए सुरक्षित स्पेस बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इस काम में अभिभावकों की भी मदद मांगी गई है।





