Monday, March 9, 2026
Bollywood

‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले ही धमाका, 24 घंटे में बिकीं 87 हजार टिकटें, एडवांस बुकिंग में बरसे करोड़ों!..

‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले ही धमाका, 24 घंटे में बिकीं 87 हजार टिकटें, एडवांस बुकिंग में बरसे करोड़ों!..
‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले ही धमाका, 24 घंटे में बिकीं 87 हजार टिकटें, एडवांस बुकिंग में बरसे करोड़ों!..

Dhurandhar: The Revenge Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को बीते दिन रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. ट्रेलर के बाद से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. सिनेमाघरों में फिल्म 19 मार्च को दस्तक देगी और 18 मार्च से फिल्म का पेड प्रीमियर शुरू किया जाएगा. मेकर्स ने करीब 12 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए धांसू कमाई शुरू कर दी है.

24 घंटे में बिकीं 87 हजार टिकटें
हाल ही में आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही 87 हजार से ज्यादा टिकट बेचकर 8 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म नया रिकॉर्ड बना सकती है. बता दें कि ये जो आंकड़ा आया है वो पेड प्रीमियर के लिए टिकट बिक्री का आंकड़ा है.

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने बताया था कि जैसे ही पेड प्रीमियर एडवांस बुकिंग शुरू हुई, उसके घंटे भर में 7.5 हजार से ज्यादा टिकर बेची जा चुकी थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, उसके 2 घंटे के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर में 4 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. इसमें PVR, Inox और Cinepolis से 25 लाख रुपये की कमाई हुई. इन तीनों प्लेटफॉर्म पर ही 35 हजार टिकट बिक चुके है. आने वाले दिनों में फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है.

‘धुरंधर 2’ के लिए फैंस एक्साइटेड
फैंस ने ‘धुरंधर’ फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया था. अब हर किसी को ‘धुरंधर 2’ की कहानी का इंतजार है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी. एडवांस बुकिंग से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि धुरंधर 2 की ओपनिंग धांसू होने वाली है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply