जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन छात्र पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब यूनिवर्सिटी कैंपस की दीवारों पर कथित तौर पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ जैसे विवादित नारे लिखे मिले. इसके साथ ही RSS, ABVP और यूनिवर्सिटी के वाइसचांसलर को निशाना बनाने वाले नारे भी लिखे मिले. इसके बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों में नाराजगी फैल गई. हालांकि बाद में इन नारों को हटा लिया गया. हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इस बीच कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद छात्रों से मिलने यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे. उन्होंने विवादित नारों की निंदा की और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जामिया मिलिया इस्लामिया जाने और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के बाद, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा ‘वहां फ्री कश्मीर के समर्थन में कोई नारा नहीं लगाया गया एक भी नहीं. मैंने सबके सामने खड़े होकर ऐसे नारों की कड़ी निंदा की और कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है’.
#WATCH | Delhi | After visiting Jamia Millia Islamia and meeting protesting students, Congress MP Imran Masood says, “No slogans calling for a free Kashmir were raised there—not a single one. I stood up in front of everyone and strongly condemned such slogans, stating that Kashmir is an integral part of India. Those putting up posters related to Kashmir were trying to undermine the movement and had nothing to do with it. The police should take strict action against those responsible for putting up such posters. Kashmir is an integral part of India and will always remain so”
— ANI October 24, 2026
‘कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा’
इमरान मसूद ने ये भी कहा कि जो लोग कश्मीर से जुड़े पोस्टर लगा रहे थे, वो इस आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे और उनका इस आंदोलन से कोई लेनादेना नहीं था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा.
‘जामिया की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान पहुंच रहा’
वहीं बीजेपी प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने जामिया में शरजील इमाम और फ्री कश्मीर के नारे लिखे जाने के मामले पर कहा कि जामिया की प्रतिष्ठा और सम्मान को इस तरह के पोस्टरों से नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा ‘मैं खुद जामिया से पढ़ी हूं और मैंने वहां से मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है. जामिया की गौरवशाली परंपरा रही है. यह संस्थान ज्ञान और विचारविमर्श के लिए जाना जाता है, लेकिन वहां इस तरह के भद्दे पोस्टर लगाए जा रहे हैं और दीवारों पर बाकायदा फ्री कश्मीर लिखा जा रहा है’.
उन्होंने कहा ‘कश्मीर तो भारत का अभिन्न अंग है, तो फिर किस फ्री कश्मीर की बात की जा रही है? शरजील इमाम जैसे लोगों के समर्थन में भी बाकायदा पोस्टर लगाए जा रहे हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसको लेकर भारत सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है. जहां तक शरजील इमाम का सवाल है, उनका मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है’.
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने बताया साजिश
इधर यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र भूख हड़ताल कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी की दीवारों पर फ्री कश्मीर और फ्री शरजील इमाम जैसे नारे लिखे जाने पर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की और इसे साजिश करार दिया. भूख हड़ताल कर रहे छात्र जासिम अली ने कहा ‘हम इस बात का पूरी तरह खंडन करते हैं. जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए पूरी तरह से जामिया प्रशासन जिम्मेदार है. यह हमारा काम नहीं है’.
जामिया प्रशासन पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा ‘ऐसे शरारती तत्वों को रोकना जामिया प्रशासन का काम है. इन लोगों को जामिया प्रशासन ने ही हमारे बीच भेजा है, ताकि हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को खत्म किया जा सके. हमारी एकमात्र मांग छात्र संघ और उसके चुनाव कार्यक्रम को बहाल करना है, और हम अपनी इस मांग पर अडिग हैं. इसके अलावा, जिन बातों का जिक्र किया जा रहा है, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं और जामिया प्रशासन द्वारा पहले से रची गई साजिश हैं’.



