बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों परिवारों की ओर से खास तैयारियां की जा रही हैं. अनंत सिंह जहां अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को लग्जरी डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट करने की चर्चा में हैं, वहीं समधी रणविजय सिंह ने भी होने वाली बहू के स्वागत के लिए चार मंजिला आलीशान मकान तैयार करवाया है.

शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं. उन्होंने बताया कि अनंत सिंह से रिश्ता जुड़ना उनके परिवार के लिए गर्व और खुशी की बात है. अनंत सिंह की साफगोई, सादगी और शालीनता ने उन्हें काफी प्रभावित किया है.
रणविजय सिंह से जब पूछा गया कि आखिर अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और उनके बेटे ऋषिकेश का रिश्ता कैसे तय हुआ, तो उन्होंने बताया कि यह रिश्ता परिवारों की पहल और पसंद से तय हुआ. उनके मुताबिक, लड़की पक्ष की तरफ से रिश्ता आया था. परिवार के लोगों ने पसंद किया और जब उनके सामने प्रस्ताव आया तो उन्होंने बिना देर किए हां कर दी.
उन्होंने कहा कि यह जोड़ी भगवान ने ही बनाई थी. अनंत सिंह की बेटी से बेटे का रिश्ता जुड़ना उनके परिवार के लिए गर्व की बात है. इस रिश्ते से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि गांव और इलाके के लोग भी खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं.
रणविजय सिंह ने अनंत सिंह की बातचीत के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा सटीक और हाजिरजवाब व्यक्ति उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा. जब उनसे पूछा गया कि अनंत सिंह का कौनसा डायलॉग उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा ‘बढ़िया…’. उन्होंने बताया कि अनंत सिंह जिस अंदाज में बढ़िया बोलते हैं, वह उन्हें बेहद अच्छा लगता है.
अमेरिका में नौकरी करते हैं ऋषिकेश, MBA हैं शिवांगी
अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार बिहटा के रहने वाले हैं. उन्होंने उच्च शिक्षा अमेरिका में हासिल की है और फिलहाल एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं. बताया जा रहा है कि वह अमेरिका से शादी के लिए बिहार लौट चुके हैं.
वहीं शिवांगी सिंह ने दिल्ली से MBA की पढ़ाई की है. ऋषिकेश की बहन कोमल कुमारी भी अमेरिका में रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं. शादी के बाद शिवांगी के कुछ समय बिहटा स्थित ससुराल में रहने और फिर पति के साथ अमेरिका जाने की संभावना जताई जा रही है.
बहू के स्वागत के लिए दो कट्ठे में चार मंजिला मकान
इस शादी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अनंत सिंह जहां अपने होने वाले दामाद को करोड़ों रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में देने की चर्चा में हैं, वहीं ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह ने भी अपनी होने वाली बहू के स्वागत के लिए खास तैयारी की है.
बिहटा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 स्थित कृष्णा नगर में करीब दो कट्ठा जमीन पर चार मंजिला मकान बनवाया गया है. इसी घर में शिवांगी का गृह प्रवेश कराया जाएगा. रणविजय सिंह का परिवार मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव का रहने वाला है. हालांकि परिवार के दूसरे सदस्य गांव में रहते हैं.
उनका कहना है कि शिवांगी उनके घर में बहू बनकर नहीं, बल्कि लक्ष्मी बनकर प्रवेश करेंगी. नए मकान को लेकर परिवार में खासा उत्साह है.
25 नवंबर को होगी शादी
शिवांगी और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर 2026 को मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी. शादी से पहले कई दिनों तक रस्मों का आयोजन किया जाएगा.
- 20 नवंबरशुभ फलदान एवं तिलकोत्सव
- 23 नवंबरहल्दी कलश
- 24 नवंबरमेहंदी एवं संगीत
- 25 नवंबर अभिनव का जनेऊ संस्कार और शिवांगी की शादी
20 नवंबर को पटना के एक आलीशान रिजॉर्ट में तिलक समारोह होगा. इसके बाद 25 नवंबर को बिहटा से बारात नदवां गांव पहुंचेगी. खास बात यह है कि बेटी की शादी वाले दिन ही अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा.
चार लाख मेहमानों के भोज की तैयारी, घुड़दौड़ में मिलेगा थार
अनंत सिंह की बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शादी में करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की तैयारी है. कई बीघे जमीन पर पंडाल तैयार कराया जा रहा है.
शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले को महिंद्रा थार और दूसरे स्थान पर रहने वाले को मोटरसाइकिल देने की बात सामने आई है. वहीं होने वाले दामाद ऋषिकेश को लैंड रोवर डिफेंडर देने की चर्चा है.
राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की कई बड़ी हस्तियों को शादी का निमंत्रण भेजे जाने की खबर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख लोगों को आमंत्रित करने की चर्चा है. भोजपुरी और फिल्म जगत की हस्तियों को भी बुलाने की तैयारी बताई जा रही है.
कुल मिलाकर, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि बिहार में इस साल के सबसे चर्चित वैवाहिक आयोजनों में शामिल होती दिख रही है. इस शादी में लव मैरिज की चर्चाओं से लेकर समधी के खुलासे, करोड़ों की कार, चार मंजिला मकान और लाखों मेहमानों के भोज तक हर बात सुर्खियां बटोर रही है.



